{"_id":"598efdfb4f1c1b43408b4dc6","slug":"himachal-kullu-payal-thakur-in-sa-re-ga-ma-pa-lil-champs-mega-auditions","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारेगामापा के मेगाराउंड के लिए पायल बेताब, परिजनों में खासा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारेगामापा के मेगाराउंड के लिए पायल बेताब, परिजनों में खासा उत्साह
बलदेव राज/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 13 Aug 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटीवी के शो सारेगामापा लिटिल चैंप के तीसरे चरण में पहुंच चुकी कुल्लू की पायल ठाकुर अब मेगाराउंड में परफार्म करने को बेताब है। आंखों से नहीं देख पाने के बावजूद पायल ठाकुर ने पहले ऑडिशन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इसके बाद दूसरे राउंड में अपनी मधुर आवाज में भावुक गीत गाकर सारेगामापा लिटिल चैंप के जज नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और जावेद अली से वाहवाही लूटी। प्रतिभा के दम पर पायल को मेगाराउंड का टिकट मिल गया, लेकिन मेगाराउंड के लिए अभी तक पायल को नहीं बुलाया गया है।
विज्ञापन
शो आयोजकों की ओर से पायल बस एक फोन कॉल का इंतजार कर रही है। फोन कॉल आने के बाद पायल अपने परिजनों के साथ फिर से शो में हिस्सा लेगी। वहीं, सारेगामापा लिटिल चैंप के शो में फिर से परफार्म करने को लेकर पायल ठाकुर बेहद उत्सुक है।
विज्ञापन
बाकायदा पायल इन दिनों सूत्रधार कला संगम अकादमी में संगीत प्राचार्य पंडित विद्यासागर से संगीत की बारीकियां सीख रही है। वहीं परिजनों में भी पायल ठाकुर को लेकर खासा उत्साह है।
पायल ठाकुर की माता सुनीता ठाकुर ने कहा कि मेगाराउंड की तैयारी पूरी है, बस शो आर्गेनाइजर की ओर से कॉल आने का इंतजार है।
पायल के पिता तेविंद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि पायल ठाकुर को जिला प्रशासन की ओर से 15 अगस्त को सम्मानित किया जा रहा है। इसकी उन्हें फोन पर सूचना दी गई है। वहीं, पायल ठाकुर ने कहा कि वह हर मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहती है।