{"_id":"61487b6b8ebc3e7fce255b34","slug":"himachal-kullu-news-43-lakh-rupee-fraud-in-patlikuhal-sabji-mandi-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी: पतलीकूहल से 43 लाख रुपये का सेब लेकर यूपी का व्यापारी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी: पतलीकूहल से 43 लाख रुपये का सेब लेकर यूपी का व्यापारी फरार
Mon, 20 Sep 2021 05:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 20 Sep 2021 05:47 PM IST
सार
सब्जी मंडी पतलीकूहल के प्रधान फतेह चंद ने कहा कि व्यापारी सब्जी मंडी से अपने किसी काम को निपटाने के बहाने खिसक गया। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला कुल्लू की पतलीकूहल सब्जी मंडी में एक लदानी पर 43 लाख रुपये का सेब लेकर फरार हो गया है। उसकी पहचान रामलखन, पुत्र अवतार गांव माहुनाथ भंजन, मोहल्ला साहीकटरा, जिला और तहसील महु (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। इस धोखाधड़ी के बाद सब्जी मंडी के आढ़तियाें में हड़कंप मच गया है। हालांकि, आढ़तियों को धोखाधड़ी का पता चलते ही उन्होंने सब्जी मंडी से भेजी गईं सेब की गाड़ियां रास्ते में ही रुकवा दीं।
विज्ञापन
साथ ही उक्त व्यापारी के खिलाफ पतलीकूहल थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सब्जी मंडी पतलीकूहल के प्रधान फतेह चंद ने कहा कि व्यापारी सब्जी मंडी से अपने किसी काम को निपटाने के बहाने खिसक गया। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो गया। मामला पुलिस के ध्यान में लाने के बावजूूद सब्जी मंडी से खरीदकर भेजी गईं सेब की गाड़ियों को रास्ते में रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
हर साल विभिन्न मंडियों में इस तरह के मामले सामने आते हैं। पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। बहरहाल, लाखों की देनदारी चुकाए बिना व्यापारी के फरार होने के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। अब शिकायत के आधार पर छानबीन आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन