{"_id":"59d1e90d4f1c1bb6538b53bf","slug":"himachal-kullu-bhuntar-chandigarh-air-india-flight-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"उठाइए देवभूमि की वादियों का लुत्फ, शुरू होने वाली है भुंतर-चंडीगढ़ हवाई सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उठाइए देवभूमि की वादियों का लुत्फ, शुरू होने वाली है भुंतर-चंडीगढ़ हवाई सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 02 Oct 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया की 72 सीटर भुंतर-चंडीगढ़ हवाई सेवा अब अब पांच अक्तूबर से शुरू होगी। इसके लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है और पांच अक्तूबर को केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा भुंतर एयरपोर्ट से इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने उड़ान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि 72 सीटर विमान की उड़ान से कुल्लू-मनाली के पर्यटन का बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे।
विज्ञापन
शेड्यूल के मुताबिक जहाज सुबह 6:45 को दिल्ली से उड़ान भरेगा और 8:05 बजे भुंतर पहुंचेगा। 8:35 बजे हवाई जहाज भुंतर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगा और 9:20 पर लैंड करेगा।
विज्ञापन
यहां से 9:50 पर आने के बाद 10:35 पर भुंतर में लैंडिंग करेगा। 11:05 बजे उड़ान भरने के बाद विमान 12:25 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरेगा। भुंतर एयरपोर्ट के प्रभारी ए. अंसारी ने कहा कि पांच अक्तूबर की फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव किया है।
इस दिन उड़ान दिल्ली से सुबह दस बजे उड़ेगा और 11:20 को भुंतर एयरपोर्ट में लैंडिंग करेगा। 12:30 बजे यहां से केंद्रीय मंत्री हरी झंडी दिखा कर हवाई जहाज को चंडीगढ़ के लिए रवाना किया जाएगा। 45 मिनट के सफर का एक तरफा किराया करीब चार रुपये होगा।