फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal kinnaur landslide news: geology survey of india chandigarh team visit spot to know reason of landslide

किन्नौर हादसा: पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारणों का पता लगाएगी चंडीगढ़ की टीम

Mon, 26 Jul 2021 08:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Jul 2021 08:22 PM IST
सार

बटसेरी के पहाड़ी में भूस्खलन होने के कारणों की जांच के लिए जियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया की टीम चंडीगढ़ से किन्नौर के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन
himachal kinnaur landslide news: geology survey of india chandigarh team visit spot to know reason of landslide
किन्नौर में भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला प्रशासन किन्नौर ने पहाड़ी में भूस्खलन होने के कारणों का पता लगाने और जांच करने के लिए चंडीगढ़ से जियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया की टीम बुलाई है। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि जब तक लोक निर्माण विभाग से छितकुल-सांगला संपर्क सड़क को लेकर क्लीयरेंस नहीं मिलती है, तब तक पर्यटकों सहित अन्य लोगों के लिए सड़क पूरी तरह बंद रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि बटसेरी हादसे में मृतक 8 सैलानियों के शव दिल्ली भेजे गए हैं। 

विज्ञापन


बटसेरी के पहाड़ी में भूस्खलन होने के कारणों की जांच के लिए जियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया की टीम चंडीगढ़ से किन्नौर के लिए रवाना हो गई है। इस समय छितकुल और रक्षम के विभिन्न होटलों सहित होम स्टे में 60 पर्यटक हैं।
विज्ञापन


उन्होंने किन्नौर जिले में बाहरी राज्यों से पर्यटकों को सांगला से आगे छितकुल की ओर जाने से मना किया है। कहा कि जब तक स्थिति में सुधार नहीं होता, तब तक सफर करना मुश्किल है। इसलिए पर्यटक बिना सूचना दिए छितकुल की ओर न जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed