इस भाजपा नेता ने खोल दिया मोर्चा, कहा- टिकट नहीं मिला तो आजाद लड़ूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष तुलसी राम का वर्ष 2012 के विस चुनाव में टिकट न मिलने का दर्द आखिर छलक ही आया है। उन्होंने कहा कि 2012 में सिटिंग विधायक होते हुए भी उनका टिकट भरमौर से काट दिया गया था।
यह टिकट सांसद शांता कुमार की बदौलत कटा था, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने तो उनके टिकट की जनसभा में घोषणा कर दी थी। पालमपुर में पत्रकार वार्ता में पूर्व विस अध्यक्ष ने कहा कि उनका टिकट काटकर उस व्यक्ति को दिया गया, जो प्रधान का चुनाव भी हार चुका था।
भरमौर से इस बार जिया लाल को भाजपा टिकट देती है, तो वे आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे, जबकि भाजपा किसी दूसरे को टिकट देती है तो वे पार्टी का पूरा समर्थन करेंगे।
पार्टी संगठन में भी कहीं स्थान न मिलने से दुखी
उन्होंने रोष व्यक्त किया कि उन्होंने पूरी लगन से अपनी जिम्मेदारी निभाई और भरमौर के विकास के लिए रात दिन कार्य किया, लेकिन उसके बाद टिकट कटना और पार्टी संगठन में भी कहीं स्थान न मिलने से दुख हुआ।
उन्होंने कहा कि भरमौर पांगी की पंचायत रेई को सांसद निधि से करीब 15 से 16 लाख रुपया विकास के लिए दिया गया, लेकिन दूसरी पंचायतों को यह पैसा नहीं मिला। यह पैसा एक विशेष व्यक्ति के लिए दिया गया और इसका दुरुपयोग हुआ।
बतौर विधायक रहते उन्होंने राज्यसभा सांसद शांता कुमार से विकास के लिए पैसा मांगा, लेकिन पैसा नहीं आया। इस मौके पर वाईआर बख्सी, रामलाल और सुंदर लाल आदि मौजूद रहे।