{"_id":"5bd55ff2bdec22699f126665","slug":"himachal-jail-department-will-award-prisoners-for-good-wrok","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल विभाग ने शुरू की नई परंपरा, अच्छा काम करने वाले कैदियों को मिलेगा इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल विभाग ने शुरू की नई परंपरा, अच्छा काम करने वाले कैदियों को मिलेगा इनाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छा काम करने वाले जेल कर्मियों को सम्मानित करने के बाद हिमाचल जेल विभाग ने कैदियों को भी सम्मानित करने की नई परंपरा शुरू की है। शनिवार को इस संबंध में तीन कैदियों को अच्छा काम करने व साथी कैदियों को बेकरी व बढ़ई का काम सिखाने के लिए अच्छा प्रयास करने के लिए पुरस्कृत करने के आदेश जारी किए। इसमें एक-एक हजार रुपये के नकद पुरस्कार के अलावा एक प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
डीजी जेल सोमेश गोयल ने बताया कि सम्मानित होने वाले कैदियों में कैथू जेल में बेकरी सेक्शन में काम करने वाले चेतन और राजदेव के अलावा कंडा जेल में कारपेंटरी सेक्शन में काम करने वाले राज कपूर शामिल हैं। इनमें दो उम्र कैद, जबकि एक एनडीपीएस से जुड़े मामले में सजा काट रहा है।
विज्ञापन
गोयल ने कहा कि प्रयास यह है कि इस तरह की कवायद से कैदियों में न सिर्फ अच्छा काम करने की इच्छा पैदा होगी, बल्कि वह खुद पर गर्व भी महसूस कर सकेंगे। वहीं, साथी कैदियों में भी किसी कैदी के सम्मानित होने पर खुद भी अच्छा काम करने की ललक पैदा होगी।
विज्ञापन