फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Jagat Negi said- There was a mistake in the preparations of Manimahesh Yatra, SOP will be made next

हिमाचल: जगत नेगी बोले- मणिमहेश यात्रा की तैयारियों में चूक, अगली बार बनेगी एसओपी

Fri, 05 Sep 2025 05:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Sep 2025 05:54 PM IST
सार

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के बाद राहत कार्यों और लोगों की सेवा में हिमाचल व पंजाब की लंगर समितियों, स्थानीय लोगों ने भरपूर योगदान दिया है। उनकी वजह से श्रद्धालु भूखे मरने से बचे हैं। 

विज्ञापन
Himachal: Jagat Negi said- There was a mistake in the preparations of Manimahesh Yatra, SOP will be made next
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले साल पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान लंगर समितियों से कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा। समितियां अपने स्तर पर लंगर स्थापित कर सकेंगी। यह घोषणा शुक्रवार को चंबा पहुंचे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा के बाद राहत कार्यों और लोगों की सेवा में हिमाचल व पंजाब की लंगर समितियों, स्थानीय लोगों ने भरपूर योगदान दिया है। उनकी वजह से श्रद्धालु भूखे मरने से बचे हैं। यात्रा को लेकर तैयारियों में कहीं न कहीं चूक होने की बात स्वीकारते हुए राजस्व मंत्री ने आगामी यात्रा के लिए अब श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा को सुगम बनाने के लिए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) बनाने की भी बात कही।

विज्ञापन


वहीं, उन्होंने कहा कि भरमौर उपमंडल में सी ग्रेड सेब को खड़ामुख-गैहरा में स्थापित कलेक्शन सेंटरों में एपीएमसी खरीदेगा। मौसम साफ रहने पर दो दिन में भरमौर-पठानकोट हाईवे वाहनों को लिए बहाल करवाने की योजना है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी, लंगर समितियां, स्थानीय लोगों को सम्मानित करवाया जाएगा। इस मौके पर सदर विधायक नीरज नैयर और एचआरटीसी बीओडी के निदेशक सुरजीत भरमौरी और मौजूद रहे।
विज्ञापन


17 मणिमहेश यात्रियों की मौत
नेगी ने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान 17 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। दो शव कुगति में होने की उन्हें बीते दिनों सूचना मिली। शव लाने के लिए टीमें भेजी हैं। सेना के चिनूक हेलिकाप्टर से लोगों को रेस्क्यू किया है। इससे पूर्व पठानकोट से एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर के जरिये चार शव पठानकोट पहुंचाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहत-बचाव कार्य में सहयोग की जगह विपक्ष ने किया गुमराह : नेगी
 जिले में प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत-बचाव कार्य करने में सहयोग करने के बजाय विपक्षी दल ने अफवाहें फैलाने और लोगाें को गुमराह करने का काम किया है। यह आरोप श्रद्धालुओं को सुरक्षित चंबा पहुंचाने के बाद चंबा में प्रेसवार्ता में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष में बैठा राजनीतिक दल और उनके नुमाइंदे ऑप्टिकल फाइबर के जरिये दूरसंचार सेवाएं प्रदान करने के इस दौर में प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पर दूरसंचार व इंटरनेट सेवाएं बंद करवाने के आरोप लगाते हुए नजर आए।

शायद उन लोगाें को इस बात का आभास तक नहीं है कि किसी प्रकार की गंभीर स्थिति उत्पन्न होने पर भी प्रदेश सरकार को केंद्रीय गृह मंत्रालय से दूरसंचार सेवाएं या इंटरनेट सेवाएं बंद करने को लेकर अनुमति लेनी पड़ती है। यात्रा के दौरान फंसे श्रद्धालुओं समेत उनके परिजनों की चिंताएं बढ़ी हैं। प्रदेश सरकार ऐसे चैनल, सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेगी। 

डॉ. जनकराज से पूछें क्या हुआ
राजस्व मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा में किस प्रकार की व्यवस्थाएं रहीं, इसकी जानकारी भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज भी सही से बता सकते हैं, क्योंकि भरमौर में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वह उनके साथ ही रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed