फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Industry Minister Vikram Singh targets Navjot singh sidhu

भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं सिद्धू: बिक्रम सिंह

Mon, 20 Aug 2018 05:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Updated Mon, 20 Aug 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
Himachal Industry Minister Vikram Singh targets Navjot singh sidhu

हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ से गलबहियां करने वाले वाले सिद्धू को वहीं चले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बयान स्वागत योग्य है।

विज्ञापन


कैप्टन का सिद्धू की ओर से पाक आर्मी चीफ को गले लगाने को गलत करार देना स्वागत योग्य बयान है। डाडासीबा वन विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता में उद्योग मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से पाक प्रेमियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपेक्षा नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


लेकिन, अमरिंदर सिंह से यह उम्मीद है कि वह सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उद्योग मंत्री ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर पाक प्रेमियों को शाबाशी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि मणिशंकर अय्यर का निलंबन रद्द कर कांग्रेस ने यह साबित कर दिया है कि उनकी पार्टी पाकिस्तान प्रेमियों की हिमायती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू को इमरान खान के शपथ समारोह में भेजकर देश का अपमान किया है। उन्होंने सिद्धू को भारत छोड़कर पाकिस्तान जाने की सलाह दी है।

डाडासीबा में लोगों ने बताई समस्याएं- इससे पूर्व बिक्रम ठाकुर ने डाडासीबा में लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें डाडासीबा, रोड़ी कोड़ी, गुरनबाडी, नंगल चौक निचला भलवाल, जंबल, लग, कस्बा जागीर, सियूल, रैल, बठरा, ऊझे खास, न्याड, दोदरा, घाटी और लंडियाड़ा पंचायतों के अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर उद्योग मंत्री से मिले।

इस मौके पर एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर, एक्सईएन आईपीएच रोहित दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed