फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal industry minister vikram singh meets Union Minister smriti irani

स्मृति ईरानी से मिले बिक्रम सिंह, लंबित परियोजनाओं के लिए रखी ये मांग

Sat, 14 Apr 2018 09:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 14 Apr 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
himachal industry minister vikram singh meets Union Minister smriti irani

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय कपड़ा उद्योग मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात की। उन्होंने लंबित परियोजनाओं की शीघ्र स्वीकृतियां प्रदान करने तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत धनराशि जारी करने का आग्रह किया। 

विज्ञापन


उद्योग मंत्री ने बताया कि मंत्रालय को शिल्पकारों व बुनकरों के कौशल उन्नयन तथा प्रशिक्षण के लिए 21 परियोजनाएं भेजी गई हैं जिनमें से 11.80 लाख रुपये की केवल छह परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।
विज्ञापन


जबकि 15 परियोजनाएं लंबित हैं। 56 लाख रुपये की कुल्लू के अखाड़ा बाजार की 96 बुनकरों से जुड़ी एक परियोजना की स्वीकृति की भी प्रतीक्षा की जा रही है।  49 तकनीकी कार्यक्रमों के लिए 1.32 लाख रुपये की (50 प्रतिशत) राशि जारी की गई है तथा 50 प्रतिशत की राशि जारी करना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आठ प्राथमिक बुनकर समितियों के विपणन प्रस्तावों/दावों के अंतर्गत 2.02 करोड़ रुपये की राशि तीन साल से लंबित है। उन्होंने मंडी, कुल्लू और कांगड़ा जिलों के लिए तीन और क्लस्टर स्वीकृत करने का आग्रह किया।


स्मृति ईरानी ने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। इसके बाद उद्योग मंत्री ने केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की तथा कौशल विकास के तहत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed