{"_id":"5955d6cd4f1c1b3d368b4704","slug":"himachal-independent-mla-from-indora-manohar-dhiman-joined-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को झटका, एक और निर्दलीय विधायक ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को झटका, एक और निर्दलीय विधायक ने थामा भाजपा का दामन
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वाली (कांगड़ा)
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
इंदौरा से निर्दलीय विधायक मनोहर धीमान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक और निर्दलीय विधायक ने कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। हिमाचल के इंदौरा से निर्दलीय विधायक मनोहर धीमान भाजपा में शामिल हो गए। हाल ही में चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा के साथ चले गए थे।
विज्ञापन
विस चुनाव से पहले भाजपा दो निर्दलीय विधायकों को अपने पक्ष में करने में कामयाब हो गई है। बलवीर वर्मा की तरह ही मनोहर धीमान भी कांग्रेस से एसोसिएट थे। धीमान का भाजपा के साथ जाना पहले से ही तय था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ज्वाली में आधिकारिक घोषणा कर उन्हें शामिल किया। भाजपा में शामिल होने पर विधायक मनोहर धीमान को नड्डा ने भाजपा का पटका भी पहनाया।
विज्ञापन
इस मनोहर धीमान ने कहा कि मैं भाजपा का कर्मठ सिपाही हूं तथा पार्टी जो भी मुझे जिम्मेदारी सौंपेगी उसे वह बखूबी निभाएंगे। बलवीर वर्मा के भाजपा में जाने के बाद मनोहर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भेंट की थी। इसके बावजूद कांग्रेस नेता धीमान को भाजपा में जाने से नहीं रोक पाए। अब प्रदेश में केवल दो ही निर्दलीय विधायक किरनेश जंग और पवन काजल कांग्रेस के साथ हैं।
विज्ञापन