फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal high court transferred 90 Judicial service officers

हिमाचल हाईकोर्ट ने 90 उच्च और अधीनस्थ न्यायिक सेवा अधिकारी बदले

Thu, 20 Dec 2018 10:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 Dec 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
himachal high court transferred 90 Judicial service officers

हाईकोर्ट ने 90 उच्च और अधीनस्थ न्यायिक सेवा अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई। सभी न्यायिक अधिकारियों को 10 दिन में नए स्थान पर ज्वाइनिंग के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


जिला एवं सत्र न्यायाधीशों में सुशील कुकरेजा को लोकायुक्त कार्यालय में रजिस्ट्रार के पद पर, वीरेंद्र सिंह को हाईकोर्ट, चिराग भानु सिंह को लेबर कोर्ट शिमला, राजीव भारद्वाज को जिला न्यायाधीश शिमला, अरविंद मल्होत्रा को सत्र न्यायाधीश वन लगाया।
विज्ञापन


राकेश कैंथला जिला एवं सत्र न्यायाधीश हमीरपुर, जितेंद्र शर्मा कांगड़ा, पुरेंद्र वैद्य को कुल्लू, पदम सिंह को किन्नौर भेजा गया। वीरेंद्र शर्मा निदेशक न्यायिक अकादमी, डॉ. बलदेव सिंह को हाईकोर्ट, आरके चौधरी को जिला न्यायाधीश बिलासपुर लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केके शर्मा को चेयरमैन वक्फ ट्रिब्यूनल धर्मशाला लगाया है। मुकेश बंसल को हाईकोर्ट, योगेश जसवाल को लेबर कोर्ट कांगड़ा, बहादुर सिंह को हाईकोर्ट, प्रदीप सिंह समयाल को जिला उपभोक्ता फोरम कांगड़ा, आरके तोमर को जिला न्यायाधीश चंबा लगाया। 

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारियों के भी तबादले किए

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों में अजय मेहता को सोलन 1,  पुणे राम पहाड़िया को घुमारवीं, राजीव बाली को सोलन 2, पवनजीत सिंह को धर्मशाला 1, शरद कुमार लगवाल शिमला 1, पारस को धर्मशाला 2, जसवंत सिंह को धर्मशाला 3 भेजा। 

ज्योत्सना एस डडवाल कुल्लू, मदन कुमार को चंबा, हंसराज को मंडी 1, प्रीति ठाकुर को ऊना 1, कृष्ण कुमार को नाहन, अमन सूद को शिमला 2, जिया लाल ऊना 2, अर्पणा शर्मा मंडी 2, नरेश कुमार को हमीरपुर भेजा। 

 मुख्य न्यायिक दंडाधिकारियों में परवीन चौहान को शिमला, विवेक शर्मा 1 बिलासपुर, रणजीत सिंह को धर्मशाला, अविनाश चंद्र ऊना, राजेश चौहान उपनिदेशक न्यायिक अकादमी शिमला, सचिन रघु को कुल्लू, रजिंदर कुमार मंडी लगाया गया है।

 कांता वर्मा हमीरपुर, अभय मंडयाल चंबा, अबीरा वासु को सोलन, सपना पांडे को अतिरिक्त सचिव लॉ हिमाचल प्रदेश सरकार, प्रताप सिंह नाहन, अरविंद कुमार रिकांगपिओ, परविंदर अरोड़ा को हाईकोर्ट में सीपीसी लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed