फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal High Court: Orders given to fill 178 posts lying vacant in jails

Himachal High Court: जेलों में खाली पड़े 178 पद भरने के दिए आदेश

Fri, 20 May 2022 10:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 May 2022 10:43 AM IST
सार

मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने सरकार को एक महीने के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कहा। खंडपीठ ने नालागढ़ स्थित किशनपुरा में नवनिर्मित जेल में सीवरेज व्यवस्था करने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया। 

विज्ञापन
Himachal High Court: Orders given to fill 178 posts lying vacant in jails
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जेलों में विभिन्न श्रेणियों के 178 खाली पड़े पद भरने के आदेश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने सरकार को एक महीने के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कहा। खंडपीठ ने नालागढ़ स्थित किशनपुरा में नवनिर्मित जेल में सीवरेज व्यवस्था करने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया। अदालत ने राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि सीवरेज लाइन बिछाने के लिए धन की कमी आड़े न आए। खंडपीठ ने राज्य सरकार को कहा कि वह अदालत के पिछले आदेशों की अनुपालना के लिए जरूरी कदम उठाए।

विज्ञापन


इसमें अदालत ने सेंट्रल जेल कंडा में एक महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश पारित किए थे, ताकि महिला कैदियों की हर सप्ताह स्वास्थ्य जांच हो सके। इसके अलावा कैदियों की ओर से निर्मित उत्पाद की बिक्री पर कर में छूट देने के लिए राज्य सरकार को विचार करने, न्यायालय परिसर व जिलाधीश कार्यालय में कैदियों की ओर से निर्मित वस्तुओं की बिक्री के लिए आउटलेट प्रदान करने के भी आदेश दिए थे। मॉडल जेल कंडा में वेंडिंग मशीन के माध्यम से सेनेटरी नैपकिन की सुविधा देने पर भी विचार करने को कहा था। राज्य की विभिन्न जेलों में बंद कैदियों के मनोरंजन और खेल गतिविधियाें के लिए भी आवश्यक धन उपलब्ध कराने पर विचार करने के आदेश सरकार को दिए थे। 
विज्ञापन


सभी जेलों में कैदियों को मिलेगी मिठाई
हाईकोर्ट ने सभी जेलों में बंद कैदियों को हर रविवार को कोई एक मीठी डिश या मिठाई देने के आदेश जारी किए थे। इसकी अनुपालना के बारे में प्रदेश सरकार ने अदालत को अवगत करवाया कि कैदियों को एक मीठी डिश मुहैया करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed