फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal High Court gives relief, petitions will not come in the way of making policy for computer teachers

हिमाचल: हाईकोर्ट ने दी राहत, कंप्यूटर शिक्षकों के लिए पॉलिसी बनाने में आड़े नहीं आएंगी याचिकाएं

Tue, 04 Jul 2023 11:08 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jul 2023 11:08 AM IST
सार

न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने स्पष्ट किया कि अदालत में समक्ष लंबित याचिकाएं कंप्यूटर शिक्षकों के लिए पॉलिसी बनाने के लिए आड़े नहीं आएंगी। मामलों पर अगली सुनवाई 25 जुलाई को निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
Himachal High Court gives relief, petitions will not come in the way of making policy for computer teachers
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आउटसोर्स पर तैनात कंप्यूटर शिक्षकों के लिए पॉलिसी बनाने की छूट दी है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने स्पष्ट किया कि अदालत में समक्ष लंबित याचिकाएं पॉलिसी बनाने के लिए आड़े नहीं आएंगी। मामलों पर अगली सुनवाई 25 जुलाई को निर्धारित की गई है। अदालत ने कहा कि 5 जून 2014 के आदेशों को ध्यान में रखते हुए सरकार कंप्यूटर शिक्षकों के लिए पॉलिसी बनाने के लिए स्वतंत्र है। वर्ष 2014 में हाईकोर्ट ने सरकार को कंप्यूटर शिक्षकों की मांगों को लेकर पॉलिसी बनाने की संभावनाएं तलाशने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन


विभिन्न याचिकाकर्ताओं ने कंप्यूटर शिक्षकों की उस भर्ती नियम को चुनौती दी है, जिसके तहत विभाग ने पांच वर्ष के अनुभव को भर्ती के लिए योग्य शर्त बनाया है। पिछले 21 वर्षों से सेवाएं देने वाले कंप्यूटर शिक्षकों ने भी हाईकोर्ट के समक्ष याचिका दायर कर कोर्ट से उनकी सेवाओं को नियमित करने के आदेश जारी करने का आग्रह किया है। कंप्यूटर शिक्षकों ने उन्हें नियमित अध्यापकों को मिलने वाला न्यूनतम वेतनमान देने की मांग के साथ-साथ उन्हें अनुबंध अथवा तदर्थ अध्यापकों के बराबर मानने के आदेशों की गुहार भी लगाई है। यह कंप्यूटर शिक्षक हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में वर्ष 2002 से आज तक सेवाएं देते आ रहे हैं।
विज्ञापन


1326 कंप्यूटर शिक्षक दे रहे हैं सेवाएं
उल्लेखनीय है कि हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 1326 कंप्यूटर शिक्षक लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में जिस पार्टी की सरकार सत्ता में रही हो, इन शिक्षकों को पाॅलिसी बनाने का आश्वासन मिलता रहा है। लेकिन न तो स्थायी पाॅलिसी बनाई गई और न ही उनके मानदेय को बढ़ाया गया। सरकारें बार-बार कंप्यूटर शिक्षकों की सेवाएं आउटसोर्स के आधार पर विभिन्न कंपनियों से ले रही थीं। सरकार के इस फैसले के खिलाफ इन शिक्षकों ने हाल ही में सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया था। अब शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed