फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal High court directions for CBI to probe kotkhai gangrape and murder case

CBI करेगी गुड़िया केस की जांच, SIT बनाकर दो हफ्ते में दें रिपोर्ट: हाईकोर्ट

Thu, 20 Jul 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 20 Jul 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Himachal High court directions for CBI to probe kotkhai gangrape and murder case
हिमाचल हाईकोर्ट

हिमाचल के कोटखाई में दसवीं कक्षा की छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को सरकार के आवेदन पर सीबीआई को मामले की जांच करने के निर्देश जारी कर दिए। कोर्ट ने निदेशक सीबीआई को निर्देश दिए कि वह मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन करे। 

विज्ञापन


एसआईटी में एक एसपी और दो डीएसपी स्तर के अधिकारियों को शामिल किया जाए। कोर्ट ने सीबीआई को दो हफ्ते में स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के भी आदेश दिए हैं। हिमाचल सरकार से कोर्ट ने मामले में सीबीआई हर संभव मदद देने को कहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

सीबीआई के एक एसपी और दो डीएसपी की बनेगी SIT

Himachal High court directions for CBI to probe kotkhai gangrape and murder case

कोर्ट आदेश में कहा गया है कि प्रदेश पुलिस की एसआईटी मामले का सारा रिकार्ड सीबीआई की एसआईटी को सौंपे। हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की।

सुनवाई के दौरान डीजीपी, एसपी भी कोर्ट मे मौजूद रहे। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को भी इस मामले में पार्टी बनाया है।

12 जुलाई को हाईकोर्ट ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया था। इसके बाद हिमाचल सरकार ने कोर्ट में आवेदन दायर कर मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed