फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal high court bilapur markandey temple.

हाईकोर्ट के आदेश पर हटाया विवादित साइन बोर्ड

Fri, 21 Nov 2014 10:20 AM IST
Updated Fri, 21 Nov 2014 10:20 AM IST
विज्ञापन
himachal high court bilapur markandey temple.

जनपद बिलासपुर के प्रमुख धार्मिक स्थल मारकंडेय मंदिर में एक जाति विशेष से संबंधित लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध को दर्शाने वाला विवादित साइन बोर्ड हटा दिया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर बिलासपुर प्रशासन ने पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर न केवल साइन बोर्ड पर लिखे अक्षर मिटाए बल्कि ‘यह मंदिर सभी धर्म, जाति समुदाय के लिए खुला है’ भी लिखवा दिया।

विज्ञापन


इसके लिए एसडीएम डॉ. एमएल मेहता स्वयं मंदिर में गए थे। मारकंडेय मंदिर में जाति विशेष के प्रवेश पर प्रतिबंध से संबंधित साइन बोर्ड लगा हुआ था। अक्तूबर में हाईकोर्ट ने एसडीएम बिलासपुर को आदेश दिए थे कि वे साइन बोर्ड लगाकर स्थिति स्पष्ट करें कि मंदिर में सभी समुदाय के लोगों को जाने की अनुमति है।
विज्ञापन

एसडीएम पुलिस के साथ खुद मंदिर क्षेत्र में पहुंचे

himachal high court bilapur markandey temple.

निक्का राम नामक एक शख्स ने न्यायालय में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के आदेशों की अनुपालना करते हुए वीरवार को एसडीएम डॉ. एमएल मेहता पुलिस जवानों के साथ मंदिर क्षेत्र में पहुंचे। एसडीएम के आदेश पर साथ गए कर्मचारियों ने पहले तो पुराने साइन बोर्ड में लिखे विवादित शब्दों को मिटा दिया।

फिर उस पर लिख दिया कि यह मंदिर सभी धर्म जाति समुदाय के लिए खुला है। डॉ. एमएल मेहता ने स्वयं इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वहां पर नया बोर्ड लगाया गया है। धार्मिक स्थल में सभी धर्म, जाति और समुदाय से जुडे़ लोग जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed