फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal health minister JP Nadda on a visit to Tabo Lahaul Spiti

हिमाचल की राजनीति में नहीं आएंगे नड्डा, दिया ये जवाब

Sun, 25 Jun 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ताबो (लाहौल-स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, ताबो (लाहौल-स्पीति) Updated Sun, 25 Jun 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
Himachal health minister JP Nadda on a visit to Tabo Lahaul Spiti

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के सीएम पद के दावेदार माने जा रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि वे केंद्र में रहकर ही हिमाचल की सेवा करते रहेंगे। एक सवाल के जवाब में नड्डा ने यहां तक कह दिया कि वे जहां पर हैं वहीं खुश हैं। वे शनिवार को स्पीति के ताबो में कृषि विज्ञान केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में आए थे।

विज्ञापन


पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में नड्डा ने कहा कि हिमाचल की जनता ने प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि आगामी विस चुनावों में जनता प्रदेश को कांग्रेस मुक्त करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता को पावर वाली सरकार ही चुननी चाहिए। इससे पहले उन्होंने ताबो में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र से प्रदेश को अथाह बजट भेजा रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार इस धन को समय पर खर्च नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि हिमाचल की भावी योजनाओं के बजट को लेकर दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति के आधार भूत ढांचे को विकसित करने को केंद्र सरकार गंभीर है।

अड़चन केवल प्रदेश सरकार की है जो सहयोग नहीं कर रही। उन्होंने पूर्व मंत्री डॉ राम लाल मार्कंडेय को भरोसा दिलाया कि स्पीति प्रशासन से मिल कर विकास का खाका तैयार किया जाएगा और पर्यटन की दृष्टि से स्पीति को उभारा जाएगा।

केंद्रीय राज्य गृह मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि देश के सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा। सड़कों का कायाकल्प कर क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा भोटी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूचि में शामिल करने की प्राथमिकता दी जाएगी। गृज राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा हिमाचल के विकास को लेकर चिंतित रहते हैं।

वे समय-समय पर हिमाचल का दौरा करते रहते हैं। जनसभा के बाद दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने ताबो के एक हजार साल पुराने गोंपा के दर्शन कर शीश नवाया। वहीं पूर्व मंत्री डॉ राम लाल मार्कंडेय ने स्पीति घाटी में विकास कार्य ठप होने पर प्रदेश कांग्रेस सरकार को कोसा


और क्षेत्र की समस्याओं को केंद्रीय मंत्रियों के सामने रखा। इस दौरान एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री युवराज बोध, मोहन कूपर, जवाहर शर्मा, जिस सदस्य लोपजंग, राजेंद्र बोध,पुलजोर बोध आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed