फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal health department alert for scrub typhus

स्क्रब टाइफस को लेकर अलर्ट जारी, पिछले साल हुईं 37 मौतें

Wed, 28 Jun 2017 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 28 Jun 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
Himachal health department alert for scrub typhus

हिमाचल में स्वास्थ्य महकमे ने स्क्रब टाइफस को लेकर अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक पंकज राय ने आम लोगों को स्क्रब टाइफस के लिए एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले साल इस हाईग्रेड बुखार से 37 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


इसका बैक्टीरिया जुलाई से नवंबर के बीच ही सक्रिय होता है। पंकज राय ने प्रेस क्लब शिमला में पत्रकार वार्ता में यह अलर्ट जारी किया। राय ने कहा कि सभी जिला प्रशासन को भी स्क्रब टाइफस से निपटने को एहतियात बरतने को कहा गया है। बुधवार को शिमला में सभी सीएमओ की बैठक भी बुलाई गई है। 
विज्ञापन


पंकज राय ने कहा कि पिछले साल स्क्रब टाइफस के कारण जहां 37 मौतें हुई थीं, वहीं उससे पिछले वर्ष 2015 में 28 लोगों ने अपने प्राण गंवाए थे। स्क्रब टाइफस के पॉजिटिव मरीजों मरने का अनुपात सामान्य तौर पर 30 फीसदी तक रहता है। इसके पॉजिटिव रोगियों के ज्यादा मामले सामने आने के अनुपात में ये सामान्य स्थिति है। इसके बावजूद सावधान रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर स्क्रब टाइफ स के लक्षण हाई फीवर के होते हैं। इसकी वजह चूहों में पाया जाने वाला एक माइट होता है। माइट रिकेटशिया जीवाणु का वाहक होता है। ये जीवाणु खेतों, झाड़ियों और घास में रहने वाले चूहों में पनपता है।

चमड़ी के माध्यम से यह शरीर में प्रविष्ट होता है। उन्होंने कहा कि स्क्रब टाइफस बुखार पैदा करता है। बुखार 104 और 105 डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है। इससे बचाव के लिए घास और झाड़ियों में काम करते हुए लोगों को अपने शरीर को पूरी तरह से ढकना चाहिए। 

मुफ्त है स्क्रब टाइफस का इलाज 
पंकज राय ने कहा कि स्क्रब टाइफस का इलाज मुफ्त में होता है। इसके लिए सभी जिला अस्पतालों, सीएचसी और ब्लॉक स्तर पर जांच की व्यवस्था है। पीएचसी में भी डॉक्टर इसके लक्षण जानकर इसका इलाज कर सकते हैं। उन्होंने सलाह दी कि स्क्रब टाइफस की दवाओं का इस्तेमाल खुद इस्तेमाल करना सही नहीं होता है। इसे डॉक्टरों की राय पर ही उपयोग करना चाहिए।


डेंगू और चिकनगुनिया से सावधान रहें लोग 
मिशन निदेशक पंकज राय ने कहा कि हिमाचलियों को डेंगू और चिकनगुनिया से सतर्क रहने की जरूरत है। बरसात मेें इन दोनों रोगों का प्रकोप होने की आशंका रहती है। 


104 नंबर पर डायल करें 
राय बोले कि स्क्रब टाइफस या किसी भी बीमारी के बारे में जानकारी या किसी भी शिकायत के लिए 104 नंबर पर फोन करें और इस बारे में कोई भी जानकारी ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed