फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal health capital of india.

हिमाचल को देश की हेल्थ कैपिटल बनाना मुश्किल

Mon, 11 Jan 2016 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 11 Jan 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
Himachal health capital of india.

हिमाचल प्रदेश को देश की हेल्थ कैपिटल बनाने की राह आसान नहीं है। कारण, स्टेट हेल्थ कमीशन की सिफारिशें लागू करने के लिए राज्य सरकार के पास बजट की कमी है। बीते साल अक्तूबर महीने में कमीशन ने हिमाचल के स्वास्थ्य पर रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट में कई जरूरी प्रावधान करने को कहा गया है। साल 2025 तक हिमाचल को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अव्वल लाने की बात रिपोर्ट में कही गई है लेकिन इन सिफारिशों को लागू करने के लिए धनराशि की कमी आ रही है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर का कहना है कि सूबे में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से फंडिंग करने की मांग की जाएगी। हेल्थ कमीशन की रिपोर्ट को जल्द ही केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा हिमाचल से ताल्लुक रखते हैं, हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं। ऐसे में वह हिमाचल की सभी जरूरतों से भली भांति परिचित हैं। उम्मीद है कि केंद्र सरकार हिमाचल को हेल्थ कमीशन की सिफारिशें लागू करने में बजट देकर सहयोग करेगी।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए अगस्त 2014 में स्टेट हेल्थ कमीशन का गठन किया था। अक्तूबर 2015 में कमीशन ने अपनी पहली रिपोर्ट सरकार को सौंपी। स्टेट हेल्थ कमीशन की रिपोर्ट में नया स्वास्थ्य ढांचा तैयार करने के बजाए पुराना ढांचा मजबूत करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमीशन ने अपनी अन्य सिफारिशों में कहा है कि अगले पांच सालों में सभी क्षेत्रीय व जिला अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को पदोन्नत किया जाए। शिमला में लेवल वन का ट्रामा सेंटर, टांडा में लेवल टू का सेंटर, लेवल थ्री का सेंटर सभी क्षेत्रीय, जिला अस्पतालों और लेवल फोर का सेंटर सीएचसी स्तर पर खोला जाएगा।

सिरमौर और कांगड़ा जिला को आदर्श स्वास्थ्य देखभाल जिलों के रूप में विकसित किया जाए। सामाजिक बीमा प्रणाली के लिए सरकार की ओर से कार्य समूह गठित किया जाए। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना को भी जोड़ा जाए। भारतीय जन स्वास्थ्य मानक की स्वीकृति प्राप्त करने के लिए मौजूदा 48 उपजिला अस्पतालों को दुरुस्त किया जाए।


12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को 100 बिस्तर वाले उप जिला अस्पतालों में पदोन्नत किया जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, पुराने रोगों की जांच और गुणवत्ता औषधालय सेवाओं के क्षेत्र में कार्य क्षमता हासिल की जाए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बच्चों की सामान्य बीमारियों के इलाज और लोगों की गंभीर बीमारियों के लिए स्वास्थ्य उप केंद्रों को सुदृढ़ किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed