फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal has lot of hopes from jp nadda.

क्या नड्डा दे पाएंगे हिमाचल को ‘संजीवनी’?

Tue, 11 Nov 2014 04:17 PM IST
Updated Tue, 11 Nov 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
himachal has lot of hopes from jp nadda.

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बने जेपी नड्डा क्या हिमाचल प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को संजीवनी दे पाएंगे। प्रदेश में आज भी तीन दर्जन से अधिक गंभीर बीमारियों का इलाज नहीं हो पाता है।

विज्ञापन


राज्य के मरीजों को अपना इलाज कराने के लिए चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली और देहरादून की ओर रुख करना पड़ता है। यहां तक की खुद मंत्री रहते हुए जेपी नड्डा को खुद अपने हार्ट का इलाज कराने के लिए सूबे से बाहर एक बड़े अस्पताल में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
विज्ञापन


तस्वीर यह है कि आज भी प्रदेश में कोई बड़ा स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान नहीं खुल पाया है और न ही पीजीआई और एम्स की तरह विशेषज्ञ हैं। ऐसे में नड्डा से प्रदेश को बहुत सारी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल को एम्स का इंतजार

himachal has lot of hopes from jp nadda.

हिमाचल प्रदेश को एम्स का इंतजार है। इसको लेकर प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र को लगातार संपर्क किया जा रहा है। पिछले बजट में राज्य को एम्स नहीं मिल पाया था, लेकिन अगले वित्तीय वर्ष में सूबे को एम्स मिल जाए। प्रदेश में तेजी से जमीन की तलाश की जा रही है।

लटके मेडिकल कालेज
यूपीए सरकार ने हिमाचल प्रदेश के चंबा, हमीरपुर और नाहन में तीन मेडिकल कालेज स्वीकृत किए थे। उन मेडिकल कालेजों के लिए बजट आवंटित करना और उसे पूरा कराना नड्डा के लिए चुनौती होगी। हालांकि अभी तक प्रदेश स्तर पर ही इनकी औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाई है।

शुरू हो ईएसआईसी मेडिकल कालेज

himachal has lot of hopes from jp nadda.

मंडी में 700 करोड़ रुपये की लागत से बने ईएसआईसी मेडिकल कालेज शुरू हो। इसका इंतजार पूरे प्रदेश को है। इससे प्रदेश के एमबीबीएस के 100 छात्रों का नामांकन हो पाएगा। साथ ही प्रदेश के श्रमिकों को बेहतर इलाज कराने में आसानी होगी।

एनएचएम का बढ़े बजट
हिमाचल प्रदेश में नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के बजट में इस साल केंद्र ने तकरीबन 50 करोड़ रुपये से अधिक की कटौती कर दी है। इससे प्रदेश को तगड़ा झटका लगा है। ऐसे में हिमाचल को इस बजट को बढ़ने की उम्मीद की जा रही है, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने में आसानी हो सके।

एक नजर में हिमाचल

himachal has lot of hopes from jp nadda.
-प्रदेश में 300 से अधिक डाक्टरों की कमी
-हिमाचल में 300 से अधिक नर्स की कमी
-प्रदेश के अस्पतालों में दवाएं नहीं उपलब्ध

क्या कहते हैं नड्डा‍?
हिमाचल प्रदेश की पीड़ा से पूरी तरह वाकिफ हूं। समय आने पर प्रदेश की जो भी स्वास्थ्य से संबंधित मामले होंगे। उसके लिए केंद्र से पूरी मदद की जाएगी। -- जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

हिमाचल का कोई नेता स्वास्थ्य मंत्री बना है तो निश्चित ही प्रदेश को लाभ होगा। मै जल्द ही जेपी नड्डा से मिलकर एम्स और एनएचएम में अधिक बजट की मांग करूंगा। -- कौल सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री हिमाचल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed