फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal Hamirpur News: SHO Nadaun and two police Jawan suspend due to Drunk on duty

Himachal Police: एसपी के निरीक्षण में नशे में मिले एसएचओ समेत तीन जवान, सभी सस्पेंड

Wed, 26 Apr 2023 06:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन/हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन/हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 26 Apr 2023 06:57 PM IST
सार

थाना प्रभारी नादौन इंस्पेक्टर योगराज चंदेल, ऑनरेरी एएसआई बैसरी राम, मुख्य आरक्षी सतेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। 

विज्ञापन
himachal Hamirpur News: SHO Nadaun and two police Jawan suspend due to Drunk on duty
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मचारियों को शराब का सेवन करने के आरोप में निलंबित किया गया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने यह कार्रवाई की है। निलंबित कर्मचारियों का हेडक्वार्टर हमीरपुर फिक्स कर उन्हें लाइन हाजिर किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने मंगलवार रात करीब 11 बजे नादौन पुलिस थाना का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक जब थाना पहुंचीं तो उस दौरान थाने का मुंशी और कुछ अन्य पुलिस कर्मचारी ही वहां मौजूद थे। जबकि, थाना प्रभारी नादौन इंस्पेक्टर योगराज चंदेल, ऑनरेरी एएसआई बैसरी राम, मुख्य आरक्षी सतेंद्र कुमार तीनों कर्मचारी भोजन के बाद अपने निवास एवं बैरक में आराम करने जा चुके थे। डॉ. आकृति ने थाना पहुंच कर सभी कर्मचारियों को थाने में फॉलोऑन किया। मौके पर पुलिस अधीक्षक को पुलिस कर्मचारियों के शराब के सेवन का शक हुआ। 
विज्ञापन


आशंका पर तीनों पुलिस कर्मचारियों का सिविल अस्पताल नादौन ले जाकर मेडिकल करवाया गया। प्रारंभिक जांच में नशे की पुष्टि होने पर विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। बीते वर्ष भी नादौन थाने के तत्कालीन एसएचओ इंस्पेक्टर नीरज राणा को वाहन में दुधारू पशुओं को ले जाने की एवज में रिश्वत लेने, विजिलेंस टीम पर जानलेवा हमला करने और नशे की खेप बरामद होने पर निलंबित कर लाइन हाजिर किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, उससे पूर्व एक भाजपा नेता के साथ भी एक अन्य एसएचओ का विवाद सुर्खियों में रह चुका है। अभी तक जो तीन इंस्पेक्टर नादौन थाना के प्रभारी रहे हैं, उनके यहां सेवारत रहते कुछ न कुछ विवाद रहा है। अब एसएचओ को निलंबित करने पर नादौन में एसएचओ का पद खाली हो गया है।


इस संबंध में एसपी हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान तीनों कर्मचारी नशे में प्रतीत हुए थे, जिस कारण उनका मेडिकल करवाया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभागीय जांच बैठा दी गई है और कर्मियों को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed