फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Hamirpur News: people of Jharmani village make two roads from their money became inspiration for others

Hamirpur Himachal Pradesh: गांव के लोगों ने अपने पैसे से डेढ़ साल में निकाल दीं दो सड़कें, दूसरों के लिए बने प्रेरणा

Thu, 09 Jun 2022 11:13 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Jun 2022 11:13 AM IST
सार

झरमाणी गांव के लोगों ने अपने स्तर पर ही 1 लाख 80 हजार रुपये डाले और अपनी निजी भूमि से सड़क निकाल दी। इस परोपकारी काम के लिए झरमाणी गांव के लोगों की पूरे गलोड़ क्षेत्र में तारीफ हो रही है।

विज्ञापन
Himachal Hamirpur News: people of Jharmani village make two roads from their money became inspiration for others
झरमाणी गांव में सड़क निकालने के लिए लगाई गई जेसीबी। समाजसेवी बालचंद राजपूत और कुलदीप सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के विकास खंड नादौन की गोईस पंचायत के झरमाणी गांव के लोगों ने समाज के लिए मिसाल पेश की है। लोगों ने अपने स्तर पर ही 1 लाख 80 हजार रुपये डाले और अपनी निजी भूमि से सड़क निकाल दी। इस परोपकारी काम के लिए झरमाणी गांव के लोगों की पूरे गलोड़ क्षेत्र में तारीफ हो रही है। डेढ़ साल पहले भी झरमाणी गांव में लोगों ने एक सड़क निकाली जोकि अब सरकारी सहायता से पक्की होने जा रही है।

विज्ञापन


इस काम में गांव के बालचंद राजपूत के प्रयास भी रंग लाए। बालचंद एक मल्टीनेशल कंपनी से उच्च पद से रिटायर हुए हैं और इन दिनों समाज सेवा में जुटे हुए हैं। बालचंद राजपूत ने बताया कि कोरोना काल में गांव के लोगों ने पांच मूलभूत सुविधाओं की कमी महससू की। गांव के लोगों की कमेटी बनाई गई। कमेटी ने पांच मूलभूत सुविधाओं पर मंथन किया। गांव के सभी घरों व श्मशान घाट तक एबुंलेंस रोड की कनेक्टिविटी हो, सभी खेतों में ट्रैक्टर जाए, शेड और स्टोर का निर्माण व जंजघर की मरम्मत इत्यादि।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने स्वैच्छिक दान दिया जिसमें बालचंद राजपूत ने एक लाख रुपये दिए। प्रीतम, बांकू, जगदीश, बालकृष्ण, रमेश, जसवंत, करण, साहिल, प्रदीप, कमलजीत ने 80 हजार रुपये का योगदान दिया। गांव की कमेटी में शामिल कुलदीप, तिलक, अमरजीत, रणजीत, रघुवीर, राजेंद्र, रांझू, रमन ने भी इस पुनीत कार्य के लिए मार्गदर्शन किया। बालचंद राजपूत ने बताया कि गांव में मास्टर ध्यान सिंह सिंह, मधु और लक्की के घरों को सड़क सुविधा नहीं थी अब इसे भी पूरा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने तुरंत एनओसी दी और अगले दिन ही सड़क निकाल दी गई। बीडीसी मेंबर प्रकाश चंद ने इसके लिए दिन रात काम की मॉनीटरिंग की। लोगों ने एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री का आभार जताया है। लोक निर्माण विभाग डेढ़ साल पहले गांव द्वारा खुद निकाली गई सड़क को अब पक्का करने जा रहा है। बालचंद राजपूत ने कहा कि गांव के लोग चाहें तो सरकारी सहायता का इंतजार किए बिना भी विकास किया जा सकता है और जब सरकारी फंड मिले तो उस काम के स्वरूप को और बेहतर किया जा सकता है। इधर, एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने भी ग्रामीणों के प्रयास को सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed