चार माह बाद भी सरकार ने पूछे तक नहीं एशियन मेडलिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैरा एशियन गेम्स में देश के लिए मेडल जीतने वाले हिमाचल के चार कबड्डी खिलाड़ियों को सरकार चार माह बाद भी सम्मानित नहीं कर पाई है। इन्हें नकद राशि देकर सम्मानित करना तो दूर, चाय पीने तक का न्योता नहीं मिला है। हिमाचल को छोड़ अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को वहां की सरकारों ने नकद राशि देकर सम्मानित किया है। बाकायदा, वहां के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सम्मान समारोह भी हुए।
इंडोनेशिया के जकार्ता में 18 अगस्त से दो सितंबर तक एशियन गेम्स हुए। इसमें महिला कबड्डी टीम में हिमाचल की प्रियंका नेगी, कविता ठाकुर और रितु नेगी शामिल रहीं। महिला वर्ग में भारत को सिल्वर मेडल मिला है। भारत की पुरुष कबड्डी टीम का हिमाचल के अजय ठाकुर ने नेतृत्व किया और देश की झोली में कांस्य पदक डाला।
ठंडे बस्ते में पड़ी सरकार की योजना
सरकार योजना बनाकर एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल के लिए 20, सिल्वर 10 और कांस्य को छह लाख रुपये की धनराशि तय की। ऐसे में सिल्वर मेडल लाने पर प्रियंका नेगी, कविता ठाकुर और रितु नेगी को 10-10 लाख रुपये और अजय ठाकुर को कांस्य पदक लाने के लिए छह लाख रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया जाना है, लेकिन सरकार की यह योजना ठंडे बस्ते में पड़ गई है।
पीएम मोदी भी मिले हैं मेडलिस्ट के साथ
खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए पैरा एशियन गेम्स में देश के लिए मेडल जीतकर आए भारत के खिलाड़ियों के साथ स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 अक्तूबर को मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों को रात्रि भोज दिया था।
25 या 26 जनवरी को सम्मानित होंगे खिलाड़ी : ठाकुर
सरकार 25 जनवरी को हिमाचल दिवस या 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर मेडल जीतकर लाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने की योजना बना रही है। - गोविंद ठाकुर, खेल मंत्री