फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt yet not give Central Pay Commission

केंद्रीय वेतनमान की आस में बैठे कर्मचारियों को मिली निराशा

Mon, 11 Feb 2019 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Feb 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
himachal govt yet not give Central Pay Commission

केंद्रीय वेतनमान की आस में बैठक हिमाचल के बड़े कर्मचारी वर्ग को जयराम सरकार के बजट से निराशा ही हाथ लगी। सरकार ने भले ही उन्हें चार फीसदी महंगाई भत्ते की किस्त देने की घोषणा कर राहत देने की कोशिश की हो, लेकिन उन्हें वार्षिक बजट से केंद्रीय वेतनमान लागू करने की आस थी।

विज्ञापन


प्रदेश के कर्मचारी संगठन सरकार पर दबाव बना रहे हैं कि हिमाचल भी केंद्रीय वेतनमान लागू किया जाए। वर्तमान में सरकार पंजाब का अनुसरण करते हुए कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान देती रही है। अब दलील दी जा रही है कि अब जबकि हिमाचल अलग राज्य है तो फिर पंजाब का अनुसरण करना उचित नहीं है। 
विज्ञापन


हालांकि, प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर वेतनमान तो देती ही है, परंतु अन्य भत्ते सरकार स्वयं समय-समय पर देती है। प्रदेश के कर्मचारियों को अभी तक संशोधित वेतनमान नहीं दिए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी एवज में सरकार कर्मचारियों को 21 फीसदी अंतरिम राहत दे रही है। यह बाद में एरियर में से काटी जानी है। संशोधित वेतनमान में विलंब को देखते हुए कर्मचारी केंद्रीय वेतनमान से जोड़ने की बात लंबे समय से कह रहे हैं। 


क्या कहते हैं महासंघ नेता
प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ तदर्थ कमेटी अध्यक्ष विनोद कुमार कहते हैं कि नए बजट से मायूसी हुई है, क्योंकि प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्रीय वेतनमान से जोड़ने की बात नहीं कही गई। महासंघ लंबे समय से कर्मचारियों को केंद्रीय वेतनमान से जोड़ने की बात कहते रहैं हैं। इस दिशा में कर्मचारियों को मायूसी हाथ लगी है। देश के कई अन्य राज्यों को सरकार केंद्रीय वेतनमान से जोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed