फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt will monitor attendance of employees in districts

जिलों में अफसरों-कर्मियों की हाजिरी की होगी मानीटरिंग, सरकार ने कसा शिकंजा

Mon, 29 Jan 2018 09:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 29 Jan 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
himachal govt will monitor attendance of employees in districts

आईएएस, एचएएस के बाद अब सरकार ने फील्ड स्टाफ पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। राज्य सचिवालय में बैठने वाले आईएएस और एचएएस अफसरों को बायोमीट्रिक मशीनों में हाजिरी लगाना अनिवार्य करने के बाद के बाद अब सरकार ने जिलों, उपमंडलों और तहसीलों में नियुक्त अफसरों और कर्मचारियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


कार्मिक विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों सहित जिला उपायुक्तों और मंडलायुक्तों को आदेश जारी कर उनके अधीन कार्य करने वाले अफसरों और कर्मचारियों की नियमित तौर पर हाजिरी लगाने और उसकी मानीटरिंग के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


कार्मिक विभाग ने प्रदेश के दूरदराज, जनजातीय और पिछड़ा क्षेत्रों में नियुक्त फील्ड अफसरों और कर्मचारियों की नियमित हाजिरी सुनिश्चित बनाने के लिए सशक्त प्रणाली तैयार करने को भी कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव विनीत चौधरी के हवाले से कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि फील्ड स्टाफ की दफ्तरों में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी हाजिरी की लगातार मानीटरिंग करें। स्टाफ को अनुशासन में रखने के लिए सख्त आदेश दें। 


प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में नियुक्त स्टाफ की दफ्तरों में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था बनाई जाए। सामान्य क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिकारी स्वयं भी रोजाना हाजिरी लगाएं और अपने अधीनस्थ स्टाफ पर भी लगातार नजर रखें। कार्मिक विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इन आदेशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed