इन खिलाड़ियों को मार्च में मिलने वाला है बड़ा तोहफा, मंत्री ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन, परिवहन और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री ने खिलाड़ियों के लिए बड़ा एलान किया है। मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि 12-13 साल से प्रदेश के जिन खिलाड़ियों को परशुराम अवार्ड नहीं मिले हैं, उन्हें मार्च तक नकद राशि और प्रशस्तिपत्र से नवाजा जाएगा।
पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेेश के सभी जिलों में पर्यटक स्थलों का आधुनिकीकरण करने के साथ स्थानीय शैली के विश्रामगृह स्थापित किए जाएंगे। गोविंद ठाकुर बिलासपुर में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने रावमापा छात्र के प्रांगण में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड्स की टुकड़ियों के मार्चपास्ट की सलामी ली। इससे पहले उन्होंने चंगर स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
दृष्टि पत्र 2017 को लागू करने के प्रयास आरंभ
कहा कि भारत को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराने को बिलासपुर के लोगों का अविस्मरणीय योगदान रहा है। पहला विक्टोरिया क्रॉस मेडल प्राप्त करने का गौरव भी बिलासपुर को जाता है। कारगिल युद्ध में चार परमवीर चक्रों में से दो हिमाचल के वीरों को मिले हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सत्ता संभालने के बाद स्वर्णिम हिमाचल दृष्टि पत्र 2017 को लागू करने के प्रयास तेजी से आरंभ कर दिए हैं। बिलासपुर के लिए गौरव की बात है कि केंद्रीय केबिनेट ने 3 जनवरी, 2018 को बिलासपुर के कोठीपुरा में 1351 करोड़ में एम्स के निर्माण को मंजूरी दी है।
इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। विधायक सुभाष ठाकुर, राजेंद्र गर्ग, जीतराम कटवाल, रामलाल ठाकुर, उपायुक्त विवेक भाटिया, एसपी अशोक कुमार, एडीएम विनय कुमार, एसडीएम सदर प्रियंका वर्मा, एसीटुडीसी कविता ठाकुर आदि मौजूद रहे।