फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt will help pharma companies to produce medicines

दवाओं के उत्पादन को फार्मा कंपनियों की मदद करेगी हिमाचल सरकार

Thu, 09 Apr 2020 07:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Apr 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt will help pharma companies to produce medicines
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर(फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन समेत कई जीवनरक्षक दवाओं के सुचारु उत्पादन को तय करने के लिए बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ क्षेत्र में फार्मा कंपनियों को हरसंभव मदद देगी। सीएम ने गुरुवार को शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रमुख फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार फार्मा कंपनियों के लिए कर्मचारियों के सुचारू आवागमन के अलावा कच्चे माल और दवाओं की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है।

विज्ञापन


इन कंपनियों से दवाओं की ढुलाई के लिए पर्याप्त संख्या में ट्रक उपलब्ध करवाए जाएंगे। सीएम ने फार्मा कंपनियों की ओर से अपनी अधिकांश इकाइयों में फिर से उत्पादन शुरू करने के प्रयासों की सराहना की। कई फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने दवाई उत्पादन कार्यों को शुरू करने और फार्मा कंपनियों को सुविधा देने के लिए राज्य सरकार के कदमों की सराहना की। इस बैठक में मुख्य सचिव अनिल खाची और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


 हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन की पूरी दुनिया में मांग 
सीएम ने कहा कि इस क्षेत्र की लगभग 250 फार्मा इकाइयों ने फिर से उत्पादन शुरू किया है। इनमें से अधिकांश कंपनियां  हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन की मांग को पूरा कर रही हैं। इस दवाई की न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने वेबसाइट पर दिया पैनिक में न आने का संदेश

प्रदेश सरकार की वेबसाइट पर कोरोना वायरस के चलते पैनिक में नहीं आने का संदेश दिया गया है। वेबसाइट खुलते ही संदेश सामने आ जाता है, जिसमें आम लोगों से अपील की गई है कि वे पैनिक में नहीं आएं। इंडिया फाइट्स कोरोनावायरस हैशटैग भी साथ में जोड़ा गया है। इसमें लोगों को कोरोना वायरस के 6 लक्षणों के बारे में भी जानकारी दी गई है।

इसमें सिरदर्द, गले में सूजन और खराश, डायरिया, बुखार, नाक बहना और थकान जैसे लक्षण बताए गए हैं। इस संदेश को कट के बाद ही हिमाचल सरकार की वेबसाइट खोली जा सकती है। इसे भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से संयुक्त रूप से जारी किया गया है। 

लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए : बिंदल

 भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति लॉकडाउन के दौरान भूखा न सोए। यह भाजपा कार्यकर्ताओं को सुनिश्चित करना है। वे घर से संगठन चलाने का अभ्यास डालें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि वे समाज के सभी वर्गों से संपर्क में रहें। फोन के जरिये, वीडियो कांफ्रेंस, ऑडियो और व्हाट्सऐप के जरिये, मगर घर में रहकर सगंठन कैसे चलाना है, इसका अभ्यास डालें।

बिंदल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, प्रदेश मोर्चों के अध्यक्षों, मीडिया, सह मीडिया प्रभारियों, प्रमुख वक्ता, प्रवक्तागण, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों से वार्ता की। संगठन महामंत्री पवन राणा भी उपस्थित रहे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के दिशा-निर्देशों को बूथ स्तर तक लागू करने के लिए वीडियो कांफ्रेंस से बैठक हुई। इसमें पांच बिंदुओं पर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

प्रथम कोई भी व्यक्ति लॉकडाउन के दौरान भूखा न सोए। इसके लिए राशन वितरण और भोजन देने का कार्य प्रशासन के सहयोग से यथासंभव किया जाएगा। दूसरा फेस कवर यानी मास्क बनाने का कार्य हर घर में तेज गति से हो। हर व्यक्ति घर से निकलते मास्क का प्रयोग करे। उसे अगले दिन धोने के बाद सुखा कर दोबारा उपयोग करें। तीसरा आरोग्य ऐप सभी को डाउनलोड करानी होगी।

चौथा पीएम केयर, एचपी कोविड-19 दोनों रिलीफ फंड में अधिकांश लोग धन सीधे प्रेषित करें। पांचवां धन्यवाद ज्ञापन का कार्य सभी स्तरों पर करना होगा। जनता के दस्तखत करवाकर धन्यवाद पत्र चिकित्सा जगत, स्वच्छता कर्मी, बैंक-डाककर्मी, पुलिस कर्मी, प्रशासन और मीडिया को देना लगातार किया जाना है।

बिंदल ने बताया कि प्रदेश में अभी तक 156283 खाने के पैकेट, 45046 लोगों को राशन वितरित किया गया। 3,44,447 लोग लाभान्वित हुए। अभियान में 13460 भाजपा कार्यकर्ताओं ने सक्रियता से भाग लिया। प्रदेश में 2,35,922 मास्क वितरित किए गए, जबकि पीएम केयर फंड में 5123813 रुपये तथा मुख्यमंत्री कोविड फंड में 16532792 रुपये धनराशि दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed