फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt will call six IAS officers from central deputation

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से बुलाए जाएंगे छह आईएएस अधिकारी

Fri, 23 Aug 2019 01:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 23 Aug 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
himachal govt will call six IAS officers from central deputation
हिमाचल प्रदेश सरकार

हिमाचल प्रदेश में वरिष्ठ अधिकारियों की कमी होने के बाद केंद्र से छह आईएएस अधिकारियों को वापस बुलाया जा रहा है। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल की नई दिल्ली में लोकपाल सचिव के रूप में नियुक्ति होने बाद प्रदेश में आईएएस अधिकारी का एक और पद कम हो गया है। हाल ही में राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अनिल खाची भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए हैं। उनसे पहले भी कई अधिकारी प्रदेश से बाहर सेवाएं देने जा चुके हैं। 

विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों को इन तीन शहरों के होटलों में ठहरने पर मिलेगा 5000 रुपये किराया
विज्ञापन

राज्य सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि जो अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं उन्हें वापस बुलाने की तैयारी है। छह अधिकारियों को वापस बुलाया जा सकता है। जो नए लोग नई दिल्ली जाना चाहते हैं तो उनको एनओसी न देने पर विचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे उन अधिकारियों जिनका कार्यकाल खत्म होने वाला है। उन्हें वापस आने को कहा जा रहा है। जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं और जो अधिकारी हिमाचल आने के लिए आनाकानी कर रहे हैं। उनको एक्सटेंशन नहीं देने और एनओसी न देने का विचार किया जा रहा है। 

ग्राम पंचायतों को एक माह में खर्च करनी होगी विधायक-सांसद निधि

राज्य में आईएएस अधिकारियों का 147 का काडर है। इनमें से प्रदेश में करीब 116 आईएएस अधिकारी ही हैं। मुख्य सचिव के दिल्ली जाने के बाद 29 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हो जाएंगे। 

कुछ हेल्थ इश्यूज हैं, इसलिए हिमाचल से जाना हो रहा है : बीके अग्रवाल 
मुख्य सचिव बीके अग्रवाल राज्य विधानसभा का मानसून सत्र खत्म होने के बाद ही दिल्ली जाएंगे। उन्होंने कहा कि सत्र खत्म होने तक वह यहीं रहेंगे। उनसे दिल्ली जाने का कारण जानना चाहा तो वह बोले कि कुछ हेल्थ इश्यूज हैं, इसलिए भी हिमाचल से जाना हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed