हिमाचल में ताबड़तोड प्रशासनिक फेरबदल जारी, 48 अधिकारी बदले
हिमाचल में बड़े स्तर पर अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले जारी है। अब जयराम सरकार ने 6 आईएएस, 37 एचएएस और 5 सचिवालय सेवाएं अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने देर रात को इसकी अधिसूचनाएं जारी कर दीं।
आरटीओ शिमला के पद पर भूपिंद्र कुमार को तैनाती दी है, जबकि प्रभा राजीव को एडीएम कानून-व्यवस्था शिमला लगाया गया है। नरेश कुमार को मुख्यमंत्री का उप सचिव नियुक्त किया गया है।
आईएएस अधिकारी रघुवीर सिंह वर्मा को विशेष सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृतिका कुलहारी को एडीसी ऊना, राघव शर्मा को राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर, हेमराज को एडीसी चंबा, अपूर्व देवगन को एसडीएम फतेहपुर और मुकेश रेपासवाल को एसडीएम स्वारघाट के पद पर बदला गया है।
सरकार ने ये एचएएस अधिकारी ट्रांसफर किए
एचएएस अधिकारियों में अश्वनी राज शाह अतिरिक्त निदेशक टांडा कॉलेज, सुनीता कापटा को रजिस्ट्रार प्रशासनिक ट्रिब्यूनल शिमला, घनश्याम चंद को एडीसी पूह, सुखदेव सिंह को संयुक्त आयुक्त धर्मशाला नगर निगम, डा. मधु चौधरी को जिला पर्यटन अधिकारी चंबा, शिव किशन एसी टू डीसी धर्मशाला, निशांत
ठाकुर को एसी टू डीसी शिमला, जीएस नेगी को संयुक्त सचिव शहरी विकास, केआर सैजल संयुक्त सचिव राजस्व लगाया गया है। केआर सैजल मुख्य बंदोबस्त आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। एकता कापटा को निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग में सचिव, मोहन दत्त को एसडीएम ठियोग, ज्योति गुप्ता को
भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में सचिव, अजित भारद्वाज को संयुक्त निदेशक पर्यटन, अमित गुलेरिया को एसडीएम कुल्लू, बलवान चंद को पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर में सचिव, एसपी नेगी को एसडीएम कांगड़ा, सुनील वर्मा को एसडीएम अंब, अनुपम कुमार को ओएसडी सैनिक कल्याण हमीरपुर, सन्नी
शर्मा को एसी टू डीसी कुल्लू, विजय कुमार-2 को एसडीएम भोरंज, रम्या चौहान को एसी टू डीसी चंबा, चेतना खडवाल को एसी डू डीसी हमीरपुर और चेत सिंह को संयुक्त निदेशक मेडिकल कॉलेज नाहन के पद पर बदला गया है। शशिपाल शर्मा को एसडीएम घुमारवीं, नरेंद्र कुमार-2 को आरटीओ सोलन, आरके
धीमान को एसडीएम संगड़ाह, हर्ष अमरेंद्र सिंह को बीडीओ रोहडू, चंदन कुमार को संयुक्त निदेशक पंचायती राज, शिव मोहन सिंह सैणी को एसडीएम उदयपुर, अनिल कुमार शर्मा को एसडीएम शिमला ग्रामीण और कविता ठाकुर को एसी टू डीसी बिलासपुर पद पर तैनाती दी है।
इनके पास अतिरिक्त निदेशक शहरी विकास का कार्यभार
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं(एचएएस) अधिकारी वीरेंद्र शर्मा के पास अतिरिक्त निदेशक शहरी विकास और जगन ठाकुर के पास जिला पर्यटन अधिकारी कांगड़ा का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा।
रंजीत सिंह होंगे उप सचिव पशुपालन
सचिवालय सेवाएं अधिकारियों में रंजीत सिंह उप सचिव पशुपालन, नवनीत कपूर उप सचिव युवा सेवाएं और खेल, वेद प्रकाश उप सचिव गृह, परमजीत सिंह अवर सचिव श्रम एवं तकनीकी शिक्षा और जगदंबा अवर सचिव प्रशासनिक सुधार पद पर तैनात रहेंगी।