हिमाचल सरकार ने बदले 15 एचएएस अफसर और एक आईएएस
सरकार ने एक आईएएस सहित 15 एचएएस अफसरों का तबादला किया है। आईएएस राहिल काहलों से सरकार ने हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के एमडी का चार्ज लेकर अश्वनी राज शाह को दिया है।
अश्वनी के पास डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के अतिरिक्त निदेशक का चार्ज था। इसके अलावा बल्ह के एसडीएम अश्वनी कुमार को संयुक्त निदेशक अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के पद पर स्थानांतरण किया है।
लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज बल्ह के अतिरिक्त निदेशक किशोरी लाल को एसडीएम बल्ह का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।
इनको भी बदला
एसी टू डीसी ऊना विनय मोदी को एसडीएम ऊना, सचिव भवन एवं कामगार कल्याण बोर्ड ज्योति गुप्ता को हिप्पा में संयुक्त निदेशक, राज्य चुनाव आयोग के सचिव सुरजीत सिंह को संयुक्त निदेशक आयुर्वेद का अतिरिक्त कार्यभार, एसडीएम ऊना पृथ्वी पाल को एसडीएम भरमौर, संयुक्त निदेशक हिप्पा रविंद्र नाथ
शर्मा को भवन एवं कामगार कल्याण बोर्ड का सचिव, उप सचिव कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर रामप्रसाद को जिला पर्यटन अधिकारी चंबा नियुक्त किया है। इनके पास एसी टू डीसी चंबा का अतिरिक्त चार्ज भी रहेगा।
एसडीएम आनी पूजा चौहान को वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में संयुक्त निदेशक, एसी टू डीसी चंबा राम्या चौहान को एसडीएम सलूणी, वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक चैत सिंह को एसडीएम आनी, संयुक्त
निदेशक आयुर्वेद भावना को महिला एवं बाल कल्याण विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर स्थानांतरित किया है। एसडीएम सलूणी कुलबीर राणा को टांडा मेडिकल कॉलेज के संयुक्त सचिव और एसडीएम भरमौर बालकृष्ण को एसी टू डीसी ऊना के पद पर स्थानांतरित किया है।