फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt transferred 14 police officer

जयराम सरकार ने अब दो एडीजी समेत 14 पुलिस अफसर बदले

Thu, 18 Jan 2018 10:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 18 Jan 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
himachal govt transferred 14 police officer

प्रदेश सरकार ने 102 आईएएस और एचपीएएस की ट्रांसफर के ठीक एक दिन बाद पुलिस महकमे में भी बड़ा फेरबदल किया है। हिमाचल सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक बदलाव के बाद अब पुलिस महकमे में भी बड़ा फेरबदल किया है।

विज्ञापन


एडीजी विजिलेंस, एडीजी कानून व्यवस्था समेत 14 पुलिस अधिकारियों को बदल दिया गया है।  एडीजी विजिलेंस रहे एसबी नेगी को अब एडीजी होमगार्ड लगाया गया है।
विज्ञापन


एडीजी कानून व्यवस्था अतुल वर्मा को एडीजी विजिलेंस, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अनुराग गर्ग को आईजी कानून व्यवस्था, अशोक तिवारी को आईजी सीआईडी लगाया गया है। गर्ग और तिवारी का आने वाले दिनों में एडीजी पद पर प्रमोशन होना है। ऐसे में दोनों को ही एडीजी स्तर के पद के सापेक्ष तैनाती दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छह जिलों के एसपी बदल दिए

himachal govt transferred 14 police officer

प्रदेश सरकार की ओर से छह जिलों के एसपी भी बदल ‌दिए गए हैं। कमांडेंट 5 आईआरबीएन महिला रानी बिंदु को एसपी चंबा, एसपी किन्नौर गुरुदेव शर्मा को एसपी मंडी, एसपी सौम्या साम्बशिवन को पीटीसी डरोह में, राहुल नाथ को बद्दी से कमांडेंट 5 आईआरबीएन महिला बस्सी, एआईजी पीएचक्यू

शुभ्रा तिवारी को एसपी एनसीबी सीआईडी, अंजुम आरा को एसपी बिलासपुर से कमांडेंट 3 आईआरबीएन पंडोह, गौरव सिंह को एसपी लाहौल स्पीति से एसपी बद्दी, साक्षी वर्मा को एएसपी शिमला से एसपी किन्नौर और राजेश धर्माणी को एसपी एनसीबी से एसपी लाहौल स्पीति लगाया गया है।

चार आईएफएस अधिकारी भी बदले

himachal govt transferred 14 police officer

प्रदेश सरकार ने चार आईएफएस अधिकारियों के तबादला आदेश भी जारी किए हैं। इसके तहत केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अजय कुमार को पीसीसीएफ वित्त, पीसीसीएफ वित्त एसी शर्मा को पीसीसीएफ वन प्रबंधन,

पीसीसीएफ वन प्रबंधन एसके शर्मा को पीसीसीएफ एडमिनिस्ट्रेशन और राज्य प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे संजय सूद को ईकोसॉक का सदस्य सचिव लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed