हिमाचल सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 102 अधिकारी बदले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयराम सरकार के गठन के बाद से मंगलवार देर रात सूबे में अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत 11 आईएएस अधिकारियों और 91 हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले व विभागों में फेरबदल कर दिए हैं। हाल में स्थानांतरित हुए कदम संदीप वसंत को निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग से अब धर्मशाला नगर निगम का आयुक्त लगाया गया है।
इसके साथ ही उन्हें एमडी कम मुख्य कार्यकारी अधिकारी धर्मशाला स्मार्ट सिटी, हंस राज चौहान को निदेशक महिला एवं बाल विकास का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं, देबस्वेता बनिक को एसडीएम सुंदर नगर से एडीसी शिमला, राघव शर्मा को एसडीएम गोहर से एडीसी मंडी, कृतिका कुलहरि को एसडीएम नाहन से एडीसी चंबा, हेमराज बैरवा को एसडीएम मनाली से एडीसी ऊना, एसडीओ सिविल नालागढ़ आशुतोष गर्ग को एसडीओ सिविल सोलन, अपूर्व देवगन को एसडीओ सिविल बंजार से
एसडीओ सिविल अंब, मुकेश रेपसवल को एसडीओ सिवल धर्मपुर से एसडीओ सिविल ठियोग और प्रियंका वम्रा को एसडीओ सिविल कंडाघाट से एसडीओ सिविल बिलासपुर लगाया गया है। वहीं, उद्योग विभाग में अतिरिक्त स्टोर नियंत्रक लगाए गए आदित्य नेगी को अब एडीसी डीआरडीए सिरमौर लगाया गया है। वहीं सरकार ने एचएएस अधिकारी राजेश्वर गोयल को निदेशक
टीसीपी, राकेश शर्मा तृतीय को विशेष सचिव गृह एवं सतर्कता व निदेशक सतर्कता, अश्विनी शर्मा को एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर एचआरटीसी, यशपाल शर्मा को नियंत्रक प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी, गवर्नमेंट प्रेस, हरबंस सिंह ब्रास्कॉन को अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त दक्षिण जोन, रीमा कश्यप को एमडी हिमफेड, शुभर करन सिंह को निदेशक तकनीकी शिक्षा, सुमित खिमटा को
अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विजय कुमार प्रथम को भूमि अधिग्रहण अधिकारी चमेरा प्रोजेक्ट, सुनील शर्मा को अतिरिक्त सचिव एसएडी व जीएडी व मुख्य सचिव के ओएसडी, कैप्टर राजिंद सिंह राठौर को एमडी मिल्कफेड का अतिरिक्त कार्यभार, बलबीर ठाकुर को अतिरिक्त रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसाइटी धर्मशाला
आईएएस की ट्रांसफर लिस्ट के लिए यहां क्लिक करें: https://goo.gl/1UXKnh
घनश्याम चंद को रजिस्ट्रार एचपी प्रशासनिक ट्रिब्यूनल, प्रभात चंद प्रथम को आरटीओ हमीरपुर, डॉ. तनुजा जोशी को ईडी सिविल सप्लाई कारपोरेशन, सुखदेव सिंह को अतिरिक्त सचिव पंचायती राज, आशीष कुमार कोहली को राज्य प्रोजेक्ट निदेशक सर्व शिक्षा अभियान, वीरेंद्र शर्मा को संयुक्त सचिव ग्राम विकास, अक्षय सूद को एडीएम कुल्लू, श्रवण कुमार एसडीओ सिविल सरकाघाट, प्रशांत देश्टा को एसडीओ सिविल नालागढ़, डॉ. विक्रम महाजन को रजिस्ट्रार एचपी तकनीकी विश्वविद्यालय लगाया गया है।
वहीं, अश्विनी कुमार को एसडीओ सिविल बल्ह, कृष्ण कुमार शर्मा को अतिरिक्त निदेशक खाद्य एवं रसद, संदीप सूद को मंडलायुक्त कांगड़ा के एसी, शिव कृष्ण को एसडीओ सिविल शाहपुर, राज कृष्ण को एसी टू डीसी मंडी, पंकज शर्मा प्रथम एसडीओ सिविल पालमपुर, राहुल चौहान को एसडीओ सिविल सुंदरनगर, प्रशांत सरकैक को संयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त मुख्यालय, अमित मेहरा को एसडीएम जोगिंद्रनगर लगाया है।
ज्ञान सागर नेगी को संयुक्त सचिव शहरी विकास, विनय मोदी को एससी टू डीसी ऊना, एकता काप्टा को सचिव राज्य सूचना आयोग, दीप्ति मंढोत्रा को एसडीएम चंबा, सोनिया ठाकुर को संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा, बच्चन सिंह को एसडीएम भटियात, कृष्ण
चंद को आरटीओ मंडी, संजीव कुमार को एसडीएम बंगाणा, संजय कुमार धीमान को आरटीओ उड़न दस्ता कांगड़ा, ताशी संडूप को सचिव राज्य चुनाव आयोग, तिले राम को एसडीएम नादौन, मलोक सिंह को एएसओ कांगड़ा, सुरेश चंद जस्वाल को आरटीओ कुल्लू लगाया है।
सुरिंदर मोहन सैनी को रजिस्ट्रार एचपी उपभोक्ता विवाद निराकरण आयोग, अश्विनी कुमार सूद को एसडीएम जयसिंहपुर, बलवान चंद को एसडीएम स्वारघाट, डॉ. मदन कुमार को एसडीएम मंडी, डॉ. हरीश गज्जू को सचिव स्कूल बोर्ड धर्मशाला, मनी राम भारद्वाज को एसडीएम बंजार, धनबीर ठाकुर को एसडीएम देहरा, शिल्पी बेगटा को एसी टू डीसी सोलन, जगन ठाकुर को जिला पर्यटन विकास अधिकारी कांगड़ा, सुरजीत सिंह को एसडीएम धर्मपुर मंडी, मुरारी लाल को एसडीएम डलहौजी, छवि नांटा को एसडीएम अर्की, ईशा को मंडलायुक्त शिमला की एसी लगाया गया है।
विकास शुक्ला को एसडीएम बैजनाथ, बाबू राम शर्मा को एसडीएम रोहडू, सुरेंद्र मोहन एसडीएम जंजैली, नरेश कुमार वर्मा को एसडीएम राजगढ़, विजय कुमार द्वितीय को एसी टू डीसी हमीरपुर, नीरज कुमारी चांदला को एसडीएम शिमला शहरी, पूजा चौहान को जिला पर्यटन विकास अधिकारी मंडी, सूरी दास नेगी को एसडीएम डोडराक्वार, चेत सिंह को एसडीएम कांगड़ा, समृतिका को प्रोजेक्ट अफसर आईटीडीपी केलांग, अमर नेगी को एसडीएम केलांग, धर्मेश कुमार को एसडीएम धर्मशाला,
घनश्याम दास को एसडीएम निचार, गौरव चौधरी को एसडीएम हरोली, वरिंदर शर्मा को एसडीएम सुजानपुर, संजीव धीमान को एसडीएम कंडाघाट, विशाल शर्मा को एसडीएम बडसर, कुलबीर सिंह राणा को एसडीएम चच्योट, अरुण कुमार को एसडीएम ज्वाली, रमन एसडीएम मनाली, अनिल कुमार भारद्वाज को एसडीएम सलूणी, गौरव महाजन को एसडीएम इंदौरा, जीवन नेगी
को एसडीएम काजा, विवेक शर्मा को एसडीएम नाहन, संजय कुमार को एसडीएम धीरा, शिव मोहन सिंह को एसडीएम संगड़ाह, अनिल कुमार शर्मा को उप सचिव मुख्यमंत्री, नरेश कुमार को धर्मशाला नगर निगम में सहायक आयुक्त, सुरेंद्र जस्वाल को एसी सोलन, कविता ठाकुर को एसी टू डीसी बिलासपुर, मनमोहन सिंह को बीडीओ घुमारवीं, मनीश कुमार सोनी एसी कम बीडीओ सुजानपुर, पूनम को एसी कम बीडीओ नारकंडा और हर्ष अमरेंद्र सिंह को एसी कम बीडीओ सुलह लगाया गया है।