फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt to recover Bond money from 70 doctors

सरकार 70 से ज्यादा डॉक्टरों से करेगी लाखों की रिकवरी, इसलिए कसेगा शिकंजा

Sun, 12 Aug 2018 12:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 12 Aug 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt to recover Bond money from 70 doctors

हिमाचल सरकार 70 के करीब डॉक्टरों पर कार्रवाई करने जा रही है। ये वे चिकित्सक हैं, जो सरकार को सूचित किए बिना बाहरी राज्यों में सेवाएं देने चले गए हैं। सरकार ने स्वास्थ्य निदेशालय से इनका रिकॉर्ड मांगा है। बांड तोड़कर हिमाचल से बाहर जाकर सेवाएं देने वालो डॉक्टरों से लाखों रुपये की रिकवरी की जाएगी।

विज्ञापन


इनकी हिमाचल में तैनाती हुई थी तो उस समय उन्होंने शपथपत्र पर हिमाचल में ही सेवाएं देने का बांड भरा था। इसमें कहा था कि अगर हिमाचल से बाहरी राज्यों में सेवाएं देने जाएंगे तो सरकार को सूचित किया जाएगा। ऐसी स्थिति में वे सरकार को 10 लाख रुपये तक की राशि भी जमा कराएंगे, लेकिन ये डॉक्टर बिना सूचित किए बाहरी राज्यों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

हिमाचल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी

Himachal govt to recover Bond money from 70 doctors

इनमें अधिकांश डॉक्टर ऐसे हैं, जिन्होंने हिमाचल में प्रैक्टिस करने के बाद बाहरी राज्यों का रुख किया है। बताया यह भी जा रहा है कि हिमाचल में डॉक्टरों की तनख्वाह कम है, जबकि बाहरी राज्यों में चिकित्सकों अच्छी खासी पगार मिलती है।

चाहे डॉक्टर सरकारी क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हों या निजी क्लीनिक में अपना कारोबार चला रहे हों। अकसर वे ज्यादा पैसे की चाह में ही बाहरी राज्यों में सेवाएं देना पसंद कर रहे हैं।

हिमाचल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी है। सरकार ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में भले ही सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं शुरू की हों, लेकिन आज भी इन कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है।

कई डॉक्टरों ने बांड तोड़ा है। स्वास्थ्य निदेशालय से इनका रिकॉर्ड मांगा है। सरकार इनसे रिकवरी करने जा रही है। - बीके अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed