{"_id":"5bd44fd8bdec2269a00acd41","slug":"himachal-govt-to-develop-new-industrial-area-in-chanore-jaswan-pragpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां बनेगा नया औद्योगिक क्षेत्र, दो सौ कनाल जमीन का किया चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां बनेगा नया औद्योगिक क्षेत्र, दो सौ कनाल जमीन का किया चयन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने चनौर में नया औद्योगिक क्षेत्र बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिससे उद्योगपतियों को उद्योग लगाने के लिए प्लाट आसानी से मिल सकें। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के चनौर को औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की मंजूरी का मामला केंद्र को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद चनौर औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार ने चनौर में करीब दो सौ कनाल जमीन का चयन नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए किया है। राज्य सरकार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उद्योगपतियों को उद्योग लगाने के लिए सरकार प्रोत्साहित करने के लिए धर्मशाला में पूंजीपतियों के लिए मीट करने की तैयारी कर रही है। अभी तक प्रदेश सरकार ने आउटर एरिया में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए हैं। ये अधिकांश औद्योगिक क्षेत्र दूसरे राज्यों की सीमाओं पर विकसित किए हैं।
विज्ञापन
सरकार चाहती है कि प्रदेश के अंदरूनी इलाकों में भी औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के दृष्टिगत चनौर में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाना है। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि जसवां परागपुर के चनौर में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र की मंजूरी का मामला केंद्र सरकार के पास भेजा है। केंद्र से मंजूरी के बाद चनौर में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित कि या जाएगा और इसके बाद उद्योगपतियों को प्लाट दिए जाएंगे।