फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt to decide on closing of 299 schools in state

कम इनरोलमेंट वाले 299 स्कूलों ने पसोपेश में फंसाई प्रदेश सरकार

Sun, 14 Oct 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 14 Oct 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
himachal govt to decide on closing of 299 schools in state

दस बच्चों की संख्या वाले 299 सरकारी स्कूल बंद करने को लेकर सरकार पसोपेश में फंस गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने स्कूल बंद करने या खुले रखने को लेकर सुझाव मांगने में चार माह बिता दिए हैं, लेकिन अंतिम फैसला नहीं हो सका है। जुलाई में मांगे सुझावों की रिपोर्ट बीते दिनों तैयार हुई है। इसमें कई जनप्रतिनिधियों सहित आम जनता स्कूलों को बंद करने के पक्ष में नहीं है।

विज्ञापन


इन सुझावों को लेकर फैसला लेने की बजाय अब निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों से कम संख्या वाले स्कूलों को लेकर रिपोर्ट मांगकर मामला और आगे लटका दिया है। सरकार ने 10 से कम संख्या वाले 235 प्राइमरी और 64 मिडल स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन


निदेशक प्रारंभिक शिक्षा रोहित जम्वाल ने स्कूल बंद करने की अधिसूचना जारी करने से पहले नोटिस निकालकर आम जनता से सुझाव और आपत्तियां मांगी थीं। निदेशालय ने बंद होने वाले स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को साथ लगते स्कूलों में शिफ्ट करने और ऐसे बच्चों को यातायात सुविधा मुहैया करवाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशालय में पहुंचे अधिकांश सुझावों में स्कूलों को बंद न करने की वकालत की गई है। जनता के इंकार के बाद विभाग ने सभी जिला उपनिदेशकों से रिपोर्ट मांगी है। इसमें पूछा है कि इन स्कूलों को चलाया जाना चाहिए या नहीं। इसमें एक स्कूल से दूसरे स्कूल की दूरी और सुरक्षा के मापदंडों के अनुसार रिपोर्ट देने को भी कहा है।

मंडी में सबसे अधिक कम छात्र संख्या वाले स्कूल

himachal govt to decide on closing of 299 schools in state

कम छात्रों की संख्या वाले स्कूलों की सबसे अधिक संख्या जिला मंडी में है। यहां एक से पांच विद्यार्थियों वाले 11 और छह से दस विद्यार्थियों वाले 51 प्राइमरी स्कूल हैं। एक से पांच विद्यार्थियों की संख्या के बिलासपुर में चार, चंबा तीन, हमीरपुर पांच, कांगड़ा 27, सिरमौर दो, शिमला पांच और सोलन में पांच प्राइमरी स्कूल हैं।

छह से दस विद्यार्थियों वाले बिलासपुर में 15, चंबा 17, हमीरपुर 20, कांगड़ा 18, कुल्लू एक, सिरमौर दो, शिमला 33, सोलन 13 और ऊना में चार प्राइमरी स्कूल हैं। एक से पांच विद्यार्थियों की संख्या के बिलासपुर में दो, चंबा तीन, हमीरपुर एक, कांगड़ा एक, मंडी दो, सिरमौर एक, शिमला नौ और सोलन में चार मिडल स्कूल हैं। छह से दस विद्यार्थियों वाले बिलासपुर में एक, चंबा तीन, हमीरपुर छह, कांगड़ा आठ, सिरमौर एक, शिमला 15 और सोलन में तीन मिडल स्कूल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed