फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt spent more then two millions of rupees on guests

हिमाचल सरकार ने मेहमानों पर खर्च किए इतने करोड़ रुपये

Thu, 07 Feb 2019 06:49 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Thu, 07 Feb 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt spent more then two millions of rupees on guests

एक साल में जयराम सरकार ने मेहमानों पर 2 करोड़ 1 लाख रुपये की राशि खर्च की है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के सवाल पर लिखित जवाब देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


बताया गया कि 1 जनवरी 2018 से 15 जनवरी, 2019 के बीच 199 बार वीवीआईपी ने हिमाचल का दौरा किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने करीब 29 बार जबकि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने 7 बार और भाजपा के हिमाचल प्रभारी मंगल पांडे ने 6 बार हिमाचल का दौरा किया है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही कई केंद्रीय अधिकारियों ने भी हिमाचल के दौरे किए हैं। विदेशों से ही वीवीआईपी को हिमाचल सरकार ने प्रोटोकोल व सुरक्षा प्रदान की है। हालांकि, कई नेता और अधिकारी ऐसे हैं जिन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से राज्य अतिथि बनना चाहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने रहने और ठहरने का खर्च भी स्वयं ही उठाया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि नियमों और कानून को ध्यान में रखते हुए राज्य अतिथि का खर्च उठाया गया है। 

मेलों में बढ़ेगी स्थानीय कलाकारों की फीस : जयराम

Himachal govt spent more then two millions of rupees on guests

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि सरकार जिला से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मेलों में स्थानीय कलाकारों की फीस बढ़ाएगी। सीएम ने यह आश्वासन भी दिया कि सरकार हर मेले में गड़बड़ी को रोकने के लिए सख्ती के साथ ऑडिट भी कराएगी। 

किन्नौर से कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय 2, राज्य स्तरीय 19 और जिला स्तरीय 56 मेले होते हैं। इनसे पिछले साल 24 करोड़ 90 लाख से ज्यादा की आय हुई है।

वहीं, सतपाल रायजादा के ऊना के सोनभद्र उत्सव के आयोजन पर सवाल उठाने पर सीएम ने कहा कि 2016 में आखिरी बार इसकाआयोजन हुआ था और उस समय कांग्रेस की ही सरकार थी।

गो सेवा के नाम पर मंदिरों से लिए पैसे का हिसाब नहीं : रामलाल

Himachal govt spent more then two millions of rupees on guests

 कांग्रेस विधायक ठाकुर रामलाल ने सरकार के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गो सेवा के नाम पर मंदिरों का पैसा लिया जा रहा है लेकिन उनका कोई हिसाब बजट सत्र में सरकार नहीं दे पा रही है।

सचिवालय में सचिवों के कमरों में यह जानकारी रखी रहती है लेकिन सचिव के दफ्तर से सीएम कार्यालय तक आने में इतना वक्त लगना हैरान करने वाला है।  रामलाल ने सवाल किया था कि सरकार ने अब तक गो सदनों के लिए मंदिर ट्रस्टों से कितनी राशि एकत्र की और किन किन गो सदनों के लिए राशि वितरित की।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान जवाब दिया कि यह सूचना एकत्रित की जा रही है। सरकार गो सेवा के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होेंने कहा कि तीन जगह गो सेेंचुरी बनाई जा रही है और गो सेवा के लिए कई अन्य निर्णय लिए गए हैं। सरकार सदन को जानकारी देना चाहती है लेकिन अधूरी नहीं।  इसीलिए वक्त लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed