फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt seeks report on land from all deputy commissioners

इन्वेस्टर मीट से पहले प्रदेश के सभी उपायुक्तों से खाली जमीन का रिकॉर्ड तलब

Mon, 31 Dec 2018 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Dec 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
himachal govt seeks report on land from all deputy commissioners

प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों से खाली जमीन का रिकॉर्ड तलब किया गया है। सरकार ने इस संबंध में सभी डीसी को लिखित फरमान भी दिए हैं ताकि जिलों में खाली पड़ी जमीन का भूमि बैंक तैयार करके नए औद्योगिक क्षेत्र भी विकसित कि ए जा सकें। 

विज्ञापन


राज्य सरकार चाहती है कि धर्मशाला में जून के पहले पखवाड़े में आयोजित होने वाली इन्वेस्टर मीट से पूर्व उद्योगपतियों की जरूरत के अनुसार भूमि बैंक तैयार कर लें। इसके साथ ही सभी जिलों में खाली जमीन जुटाकर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। प्रदेश सरकार राज्य में बड़े पूंजीपतियों को निवेश करने के लिए आकर्षित करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


सरकार चाहती है कि प्रदेश में निवेश करने के इच्छुक पूंजीपतियों की जरूरत के अनुसार जमीन उपलब्ध रहे। इसे ध्यान में रखकर लैंड बैंक तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा जिलों में कौन से उद्योगों की संभावना ज्यादा है। इसे लेकर भी सरकार ने कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्वेस्टर मीट में 85 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य

himachal govt seeks report on land from all deputy commissioners

प्रदेश सरकार ने हिमाचल में इन्वेस्टर मीट से विभिन्न क्षेत्रों में करीब 85 हजार करोड़ के निवेश कराने का लक्ष्य रखा है। फूड प्रोसेसिंग, पर्यटन, बिजली उत्पादन, ओटोमोबाइल. रियल इस्टेट सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश करवाया जाना है। 

क्या कहते हैं उद्योग विभाग के विशेष सचिव
उद्योग विभाग के विशेष सचिव आबिद हुसैन सादिक कहते हैं प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों से कहा गया है कि वे खाली जमीन का विस्तृत ब्यौरा सरकार के पास भेजें। इसके  लिए सरकार ने कोई अंतिम तारीख तय नहीं की है। जिलों से खाली जमीन का ब्यौरा आने के बाद लैंड बैंक तैयार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिलों में औद्योगिक क्षेत्र भी विकसित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed