{"_id":"5bb5c9d5867a557b71574ba7","slug":"himachal-govt-seeks-feedback-of-public-over-website-function","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे चल रही सरकार की वेबसाइट, जनता से मांगा फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे चल रही सरकार की वेबसाइट, जनता से मांगा फीडबैक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में सरकार की वेबसाइट कैसे चल रही है? इसका जयराम सरकार खुद आम जनता से फीडबैक मांग रही है। अच्छी, औसत या असंतोषजनक। लोग इनमें से किसी एक विकल्प पर क्लिक कर सकेंगे। आम लोगों की सरकार के बारे में मौजूदा राय जानने के बाद राज्य सरकार ने उनसे गुड गवर्नेंस के सुझाव भी मांगे हैं। यह लिंक फीडबैक/कांटैक्ट अस नाम से राज्य सरकार की वेबसाइट पर दिया गया है जो स्क्रॉल करता रहता है।
विज्ञापन
फीडबैक/कांटैक्ट अस लिंक पर क्लिक करते ही एक ऑनलाइन फॉर्म खुलता है। इसमें गुड, एवरेज और नॉट सेटिस्फेक्टरी लिंक दिए गए हैं। इनमें से किसी एक को क्लिक करना होता है। इसमें यह भी पूछा गया है कि लोग इसके किस सेक्शन में जाते हैं। हमारी साइट के बारे में कैसे जानकारी मिली? इसकी भी सूचना मांगी गई है। पूरा फार्म भरने के बाद सुझाव की ई-मेल भी मांगी गई है।
विज्ञापन