फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt school teachers not allowed to bring answer book in classroom and school

सरकारी स्कूलों में गाइड लाने पर रोक, पकड़े गए तो नपेंगे प्रिंसिपल

Fri, 10 Aug 2018 01:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 10 Aug 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt school teachers not allowed to bring answer book in classroom and school

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कुंजी (गाइड) लाने पर रोक लगा दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर कार्रवाई करने को कहा है। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों में निरीक्षण के दौरान अगर विद्यार्थी या शिक्षक के पास कुंजी मिली तो प्रिंसिपल पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


कुंजी सेे सवालों के जवाब लिखने और पढ़ाने पर भी शिक्षा निदेशालय ने प्रतिबंध लगा दिया है। निदेशालय ने स्कूलों में सिर्फ एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के कुछ स्कूलों के निरीक्षण के दौरान पाया कि विद्यार्र्थी स्कूलों में कुंजी लेकर आ रहे हैं। कॉपियों में कुंजी में लिखे सवालों के जवाब जस के तस लिखे जा रहे हैं। कई शिक्षक भी स्कूलों में कुंजी से पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशालय ने इस तरह के मामलों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर प्राइमरी, मिडल, सीनियर सेकेंडरी और हाई स्कूलों में कुंजी लाने पर रोक लगाने को कहा है।

संबंधित अधिकारियों को सभी स्कूलों को निदेशालय के आदेशों से अवगत करवाने को कहा गया है। निदेशालय ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर स्कूलों के निरीक्षण के दौरान किसी विद्यार्थी के पास कुंजी पाई गई तो स्कूल प्रिंसिपल और संबंधित शिक्षक पर कार्रवाई होगी।


निदेशालय ने स्कूली बच्चों को भी कुंजी में लिखे सवालों के जवाबों को हूबहू नहीं लिखने की हिदायत दी है। निदेशालय के अफसरों का मानना है कि कुंजी को मदद के लिए प्रयोग करने के बजाए नकल के लिए प्रयोग किया जा रहा है। विद्यार्थियों द्वारा कुंजी से जवाब लिखने के चलते उनकी बौद्धिक क्षमता नहीं बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed