फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt Rope-way and rapid transport system corporation

सरकार ने रोप-वे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम कॉरपोरेशन का किया गठन

Wed, 19 Dec 2018 12:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 19 Dec 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt Rope-way and rapid transport system corporation
हिमाचल प्रदेश सरकार

अधिकारियों की लंबी खींचतान के बीच सरकार ने मंगलवार को रोप-वे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम कॉरपोरेशन के गठन की अधिसूचना जारी कर दी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह मामला लटका हुआ था। बताया जा रहा है कि कई अधिकारी इस कॉरपोरेशन के गठन के पक्ष में नहीं थे। कॉरपोरेशन बनाए जाने से पर्यटन विभाग का काम कम हुआ है, क्योंकि इस निगम का संचालन परिवहन विभाग करेगा।

विज्ञापन


सरकार का मानना है कि हिमाचल में अब रोपवे निर्माण और पर्यटन से जुड़े अन्य विकास कार्यों को गति मिलेगी। इस आधार पर राज्य में रोपवे निर्माण, यात्रियों को सुहाने सफर की सुविधा मुहैया होगी। यातायात समस्या से जूझ रहे शहरों में ट्रांसपोर्ट सिस्टम, मोनोरेल जैसे प्रोजेक्ट भी इसी कॉरपोरेशन के तहत पूरे होंगे। इसका संचालन परिवहन विभाग करेगा। 
विज्ञापन


इससे पहले प्रदेश में रोपवे का निर्माण पर्यटन विभाग कर रहा था। अभी तक प्रदेश में रोपवे निर्माण को लेकर कोई अलग एजेंसी नहीं थी। यह पहली बार हुआ है कि सरकार ने हिमाचल में पर्यटन को गति देने के लिए कॉरपोरेशन गठित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांता सरकार के प्रस्तावित रोप-वे भी नहीं बन पाए 
1990 और 1992 में रही शांता सरकार की ओर से प्रस्तावित रोप-वे भी अभी तक नहीं बन पाए। इसके बाद वीरभद्र और धूमल सरकारों ने भी दर्जनों प्रस्ताव रखे, जो तकनीकी और बजट के अभाव में फंसे पडे़ हैं। इनके अलावा हिमाचल में कई स्थानों पर रोपवे का निर्माण होना प्रस्तावित हैं। हाल ही में आनंदपुर से श्रीनयना देवी के लिए रोपवे को मंजूरी मिल चुकी है, वहीं शिमला में जाखू रोपवे तैयार किया जा चुका है। ऐसी कई परियोजनाओं को अब कार्यरूप मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed