{"_id":"5c554764bdec222be7358286","slug":"himachal-govt-road-show-to-attract-investors-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के और बड़े शहरों में भी रोड शो करेगी हिमाचल सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के और बड़े शहरों में भी रोड शो करेगी हिमाचल सरकार
Sat, 02 Feb 2019 01:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
बंगलुरु और हैदराबाद में हुए बिजनेस टू गर्वनमेंट रोड शो के बाद हिमाचल सरकार अब देश के अन्य बड़े शहरों में भी रोड शो आयोजित करेगी। दो शहरों में रोड शो के बाद शुक्रवार को हिमाचल लौटे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी। दोनों ही रोड शो को सफल बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट सत्र के खत्म होने के बाद 10 व 11 जून को धर्मशाला में प्रस्तावित इनवेस्टर मीट से पहले और रोड शो किए जाएंगे।
विज्ञापन
कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों और हिमाचल के शांत व साफ सुथरे माहौल की वजह से उद्यमी प्रदेश में निवेश के लिए खासे इच्छुक हैं। कहा कि कई उद्योगपतियों ने राज्य में रिजॉर्ट, होटल, सड़क, सुरंगों व पुलों, आवास, बिजली उत्पादन, सीए स्टोर, सॉफटवेयर प्रौद्योगिकी पार्कों, हैल्थ केयर, आयुष, विनिर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मास्यूटिकल्स, नवीकरणीय ऊर्जा व खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ उद्यमियों ने कौशल विकास के प्रशिक्षण केन्द्र, दुग्ध अधोसंरचना, बायोटैक्नोलॉजीए ऑटोमोबाइल व इलैक्ट्रिक वाहनों आदि में निवेश करने की इच्छा जताई है। कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य को देश का औद्योगिक हब बनाने का लक्ष्य रखा है और इसी उद्देश्य से सरकार निवेशकों को प्रदेश में निवेश करने के लिए आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन