फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt recommended CBI inquiry in Scholarship scam

छात्रवृत्ति घोटाला: हिमाचल सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

Tue, 18 Dec 2018 05:00 AM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan ashok chauhan Updated Tue, 18 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal govt recommended CBI inquiry in Scholarship scam

जयराम सरकार ने निजी शैक्षणिक संस्?थानों में ढाई सौ करोड़ से ज्यादा के छात्रवृत्ति घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश कर दी है। सरकार ने हिमाचल पुलिस की अब तक की जांच रिपोर्ट भी सोमवार को सीबीआई को भेज दी है।

विज्ञापन


इसमें जांच को ट्रांसफर करने के कारण भी गिनाए गए हैं। हिमाचल पुलिस ने शनिवार को जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी। सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने फाइल सीबीआई को भेजने की मंजूरी  दे दी। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव संजय कुंडू ने फाइल सीबीआई को भेजे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

 

जांच ट्रांसफर करने के पिुलिस ने गिनाए ये कारण

Himachal govt recommended CBI inquiry in Scholarship scam

उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन घोटाले की जांच को कथित तौर पर ठंडे बस्ते में डालने को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था। मुख्यमंत्री ने सदन से ही हिमाचल पुलिस को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा था।

पुलिस की ओर से सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि घोटाले में कई बैंकों से लेकर दूसरे राज्यों में स्थापित संस्थानों का हाथ होने की पुष्टि हो रही है। मामले के कई राज्यों से जुड़े होेने के कारण हिमाचल पुलिस अकेले जांच नहीं कर सकती। लिहाजा, जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को दे दी जाए।

ऐसे सामने आया मामला

Himachal govt recommended CBI inquiry in Scholarship scam
मंत्री रामलाल मारकंडा ने शिक्षा विभाग से छात्रवृत्ति के नाम पर घोटाला होने की शिकायत की
जनवरी 2018 में शिक्षा विभाग ने अपने स्तर पर जांच कराई
प्रारंभिक जांच में आरोप सही होने पर विभाग ने सरकार से सीबीआई जांच की सिफारिश की
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में जांच सीबीआई से कराने का फैसला
4 सितंबर को गृह मंत्रालय से जांच सीबीआई से करवाने की सिफारिश
सीबीआई ने फाइल लौटाई, कहा-  पहले मामले में एफआईआर दर्ज कराएं
16 नवंबर को दर्ज किया गया मामला 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed