फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt receives grant of 102 crore for national health mission.

हिमाचल को मिले नेशनल हेल्थ मिशन के 102 करोड़

Thu, 02 Jul 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 02 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
himachal govt receives grant of 102 crore for national health mission.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने वीरवार को शिमला में हिमाचल के लिए नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की दूसरी किश्त जारी कर दी। प्रदेश को पहली किश्त में 73 करोड़ रुपये मिले थे जबकि दूसरी किश्त में 102 करोड़ रुपये जारी हुए हैं।

विज्ञापन


एनएचएम के तहत प्रदेश को कुल 300 करोड़ रुपये मिलने हैं। इस राशि के जारी होने से गर्भवती महिलाओं, बच्चों, स्लम एरिया, जनजातीय इलाकों में रहने वाले लोगों के साथ-साथ अन्य लोगों को ब्लड टेस्ट, जेनरिक दवाएं, मुफ्त एंबुलेंस समेत कई अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


नड्डा देश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शिमला में आयोजित सेमीनार में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में टीकाकरण में बेहतर कार्य हो रहा है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों को टीका लगाकर बीमारियों को जड़ से खत्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार धन की कमी नहीं आने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौल ने नड्डा, आजाद का आभार जताया- सेमीनार में प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने हिमाचल के लिए एनएचएम के तहत 102 करोड़ रुपये जारी करने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य के लिए हिमाचल में धन की कमी नहीं आने दी।

उन्होंने बिलासपुर में एम्स खोलने के फैसले पर भी नड्डा का आभार जताया। कौल सिंह ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद का भी आभार जताया जिन्होंने हिमाचल के लिए तीन मेडिकल कॉलेज दिए हैं।


इन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा सुधार- महिलाओं को घर-द्वार मिलेगी गायनी की जानकारी मिलेगी। छोटे अस्पताल सुधरेंगे, बड़े अस्पतालों में आने की जरूरत नहीं पडे़गी। जनजातीय क्षेत्रों में बच्चों के उपचार के लिए कैंप लगेंगे। अस्पतालों के लिए एंबुलेंस, आधुनिक मशीनें खरीदी जाएंगी। फेमिली प्लानिंग के शिविर आयोजित किए जाएंगे। निजी भवनों में चल रहे पीएचसी को अपना भवन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed