फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt proposal no water tanks on the roof of buildings

घरों की छतों से हटेंगी टंकियां, सरकार ने प्रपोजल कर लिया तैयार

Mon, 09 Apr 2018 11:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 09 Apr 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
Himachal govt proposal no water tanks on the roof of buildings

हिमाचल प्रदेश के शहरी क्षेत्रों विशेषकर राजधानी शिमला और अन्य जगहों पर घरों की छतों से पानी की टंकियों को हटवाने पर विचार हो रहा है। विश्व बैंक से इस तरह का सुझाव आने के बाद इस दिशा में विभाग की ओर से मंथन किया जा रहा है। चौबीसों घंटे पेयजल आपूर्ति करने की दिशा में ये कदम कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आईपीएच महकमा मीटर व्यवस्था में भी जरूरी सुधार की गुंजाइश देख रहा है। एक कार्यशाला में विश्व बैंक ने हिमाचल प्रदेश के आईपीएच महकमे से कहा है कि प्रदेश में चौबीसों घंटे पानी की सप्लाई की व्यवस्था लाई जा सकती है। बशर्ते कुछ सुधार किए जाएं।

विज्ञापन

विदेशों में भी ये प्रावधान

Himachal govt proposal no water tanks on the roof of buildings

अगर छतों पर पेयजल की टंकियोें को भरने के बजाय पानी सीधा घरों के भीतर जाए तो इससे कम पेयजल की आपूर्ति करनी होगी। जब पानी की किफायत होगी तो चौबीसों घंटे पेयजल आपूर्ति मुमकिन हो सकेगी। विभाग ने विश्व बैंक की इस राय पर मंथन शुरू कर दिया है।

विदेशों में भी जहां चौबीसों घंटे शुद्ध पेयजल दिया जाता है, वहां टंकियां भरने की प्रणाली नहीं होती है। इसे राजधानी शिमला समेत तमाम प्रमुख क्षेत्रों में लागू किया जा सकता है।

राज्य सरकार के सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अभियंता आरएम मुकुल ने कहा, विश्व बैंक की ओर से इस दिशा में राय दी गई है। ऐसा करना कहां तक संभव है, विभाग इस पर गंभीरता से मंथन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed