फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt proposal for Bhakra Beas Management Board

हरियाणा व पंजाब से प्रस्ताव आने के बाद अपना फार्मूला बताएगा हिमाचल

Sat, 10 Aug 2019 11:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Aug 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
himachal govt proposal for Bhakra Beas Management Board
हिमाचल प्रदेश सरकार

भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के बिजली प्रोजेक्ट मामले में हरियाणा और पंजाब से प्रस्ताव आने के बाद हिमाचल अपना फार्मूला बताएगा। दोनों राज्यों से करोड़ों रुपये का बकाया लेने के लिए वीरवार को हुई कैबिनेट बैठक में विस्तृत चर्चा हुई। फैसला लिया गया कि पहले दोनों राज्यों के प्रस्तावों पर मंथन किया जाएगा। इसके बाद हिमाचल अपनी स्थिति स्पष्ट करेगा।

विज्ञापन


कैबिनेट के इस फैसले से जल्द ही सुप्रीम कोर्ट के अटार्नी जनरल को अवगत करवाया जाएगा। मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद से अटार्नी जनरल तीनों राज्यों में मध्यस्थता करवा रहे हैं। बीबीएमबी मामले में प्रदेश सरकार ने दोनों राज्यों से करीब 3266 करोड़ लेना है। हरियाणा ने बकाये को पैसे और पंजाब ने बिजली के तौर पर देने के लिए हामी भरी है।
विज्ञापन


बीते साल जनवरी में जयराम सरकार ने पंजाब और हरियाणा के हिस्से की बिजली बेचकर 3266 करोड़ रुपये वसूलने का प्रस्ताव कैबिनेट में पारित किया था। इस फैसले के तहत दस साल के भीतर हिमाचल ने बिजली बेच एरियर वसूलने की योजना बनाई थी, लेकिन पंजाब-हरियाणा ने हिमाचल सरकार के इस प्रस्ताव में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके चलते दोबारा से हिमाचल सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को हल करने के लिए बीते दिनों अटार्नी जनरल की अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक दिल्ली में हुई। प्रदेश के प्रधान सचिव ऊर्जा प्रबोध सक्सेना बैठक में शामिल हुए थे। हिमाचल ने 7.19 फीसदी हिस्सेदारी के साथ बीबीएमबी से बकाया एरियर का पक्ष रखा। सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट देने से पहले कमेटी की दोबारा से बैठक होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed