{"_id":"5ce8075ebdec2207680ec321","slug":"himachal-govt-planning-to-issue-notice-to-anil-sharma-for-vacate-accommodation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल को कोठी खाली करने के लिए नोटिस देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल को कोठी खाली करने के लिए नोटिस देने की तैयारी
Sat, 25 May 2019 12:08 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 May 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे अनिल शर्मा से सरकारी कोठी खाली करवाने की तैयारी शुरू हो गई है। सचिवालय सामान्य प्रशासन इसको लेकर अनिल शर्मा को नोटिस जारी करने जा रहा है। हालांकि, अनिल शर्मा को मंत्री पद छोड़े करीब डेढ़ महीना हो गया है।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लोकसभा चुनाव में इसका विपरीत असर न पड़े, इसके चलते यह कोठी खाली नहीं कराई गई। अब सचिवालय सामान्य प्रशासन उन्हें विधानसभा परिसर में विधायकों को मिलने वाला सरकारी आवास देगा।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार में अभी और मंत्री बनने प्रस्तावित हैं। जब तक मंत्री न बन जाते, तब तक यह आवास किसी दूसरे को नहीं दिया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि अगर कोठी दूसरे किसी नेता को दी जाती है तो मंत्री बनने पर कोठी खाली कराना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
नियमों के मुताबिक नोटिस देने के दो महीने बाद कोठी खाली करनी होती है। बता दें कि अनिल शर्मा ने मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सरकारी गाड़ी छोड़ दी थी, उनके कोठी में काम करने वाले कर्मचारी को भी वापस भेज दिया था।