{"_id":"5b388e6f4f1c1b64068b923f","slug":"himachal-govt-new-appointments-yashpal-sharma-vidhansabha-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशपाल शर्मा हिमाचल विधानसभा के नए सचिव, अमरजीत को उच्च शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशपाल शर्मा हिमाचल विधानसभा के नए सचिव, अमरजीत को उच्च शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने एचएएस अधिकारी यशपाल शर्मा को राज्य विधानसभा का सचिव नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति विधानसभा सचिव सुंदर सिंह वर्मा की सेवानिवृत्ति के बाद की गई है। वहीं बागवानी विभाग के निदेशक के पद पर अतिरिक्त निदेशक मनोहर लाल की नियुक्ति की गई है। राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारी डा. अजय शर्मा को पंजीयक सहकारी सभाएं नियुक्त किया है।
विज्ञापन
राखिल काहलों को कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की प्रबंध निदेशक नियुक्ति किया है। मानसी सहाय ठाकुर को राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक पद से बदलकर निदेशक ऊर्जा की तैनाती दी गई है। अभी सहकारी बैंक में नए प्रबंध निदेशक की नियुक्ति नहीं की गई है। सुदेश कुमार मोक्टा को निदेशक वित्त की नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
मदन चौहान एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक का कार्यभार पूर्ववत देखते रहेंगे। पहले इस पद पर मोक्टा को बदला गया था। आईएएस अधिकारी आबिद हुसैन सादिक के पास परीक्षक सामान्य लेखा विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। सरकार ने अवर सचिव प्रशासनिक सुधार का जिम्मा सचिवालय सेवाएं अधिकारी बलबीर सिंह को पदोन्नति के बाद दिया है, वह लोक निर्माण का भी कार्यभार देखेंगे।
विज्ञापन
अमरजीत शर्मा को उच्च शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार- संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत कुमार शर्मा को उच्च शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। शनिवार शाम शिक्षा विभाग ने अमरजीत शर्मा को अतिरिक्त कार्यभार देने के आदेश जारी किए।
उधर, छह माह तक उच्च शिक्षा निदेशक पद पर सेवाएं देने के बाद डॉ. अमरदेव शनिवार को पद से सेवानिवृत्त हो गए। निदेशक के अलावा अतिरिक्त निदेशक डॉ. उमा वर्मा और संयुक्त निदेशक जगदीश लाल भी शनिवार को सेवानिवृत्त हुए। डॉ. अमरदेव को सेवा विस्तार मिलने की शनिवार को सचिवालय में दिनभर चर्चा रही।