फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt making DPR for national highways

मुआवजा तय नहीं, एनएच के लिए डीपीआर तैयार करने में जुटी सरकार

Mon, 26 Dec 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 26 Dec 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
Himachal govt making DPR for national highways

प्रदेश में प्रस्तावित 61 नेशनल हाईवे के निर्माण को लेकर हिमाचल सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। सरकार ने हाईवे का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए डीपीआर बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। इसके लिए जिलों को अपने हिस्से के हाईवे के निर्माण के लिए एजेंसी भी हायर करने को कह दिया गया है। 

विज्ञापन


वहीं, हाईवे के निर्माण के लिए जिन किसानों और आम लोगों की जमीनें, दुकानें व मकान अधिग्रहीत होने हैं, उनसे अब तक किसी तरह का समझौता नहीं हो सका है। मुआवजा विवाद के चलते कुल्लू, सोलन, चमेरा, बिलासपुर, परवाणू और शिमला में पहले ही नेशनल हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहीत नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन


इस बीच सरकार द्वारा नए एनएच के डीपीआर बनाने के लिए लिए कंसलटेंट रखने की कवायद पर एक बार फिर फोरलेन संघर्ष समिति भड़क उठी है। समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) खुशाल ठाकुर ने कहा कि सरकार मुआवजे को लेकर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं ले सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि केंद्र सरकार पहले ही फैक्टर टू लागू कर चार गुणा मुआवजा देने को राजी है। लेकिन प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों का हित नहीं चाहती। ठाकुर ने दोहराया कि अगर सरकार ने उचित मुआवजा नहीं दिया तो जमीन का एक कतरा भी हाईवे निर्माण के लिए नहीं लेने देंगे।

यह है विवाद

Himachal govt making DPR for national highways

मौजूदा मार्केट रेट का प्रावधान होने के बावजूद सरकार 2013 के सर्किल रेट के आधार मुआवजा देने की बात कह रही है। साथ ही इसमें भी वह फैक्टर एक लागू कर दोगुना मुआवजा देने की बात कर रही है जबकि केंद्र सरकार फरवरी में ही चार गुणा मुआवजा देने के लिए ग्रामीण इलाकों में फैक्टर दो लागू करने की नोटिफिकेशन जारी कर चुकी है। समिति का कहना है कि जब एनएच का निर्माण करने वाली एजेंसी को चार गुणा मुआवजा देने में आपत्ति नहीं है, तो प्रदेश सरकार क्यों लोगों का हक मारना चाहती है। 

5 लाख बिस्वा की जमीन का 13,000 रुपये दे रही सरकार
ठाकुर ने कहा कि कुल्लू, मनाली जैसी जगह जहां पांच से सात लाख रुपये बिस्वा रेट चल रहे हैं, वहां सरकार सर्किल रेट का बहाना बनाकर महज 13 से 15 हजार रुपये के हिसाब से मुआवजा देने की बात कह रही है। अगर सरकार अपने रवैये पर अड़ी रही तो प्रदेश में एक भी नया प्रोजेक्ट न तो शुरू हो पाएगा और न ही पुराने प्रोजेक्ट पूरे हो पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed