फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt loan 2800 crore under UDAY Yojana

चुनावी साल में इतने करोड़ रुपये का कर्ज लेने जा रही है सरकार

Tue, 14 Feb 2017 02:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 14 Feb 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
himachal govt loan 2800 crore under UDAY Yojana

हिमाचल सरकार चुनावी साल में बिजली की दरें नहीं बढ़ाएगी। इसके लिए राज्य सरकार बिजली बोर्ड की आर्थिक मदद करेगी। उदय योजना के तहत हिमाचल सरकार 2800 करोड़ रुपये का कर्ज लेने जा रही है। बिजली बोर्ड को यह ऋण इसकी खराब हालत सुधारने के लिए दिया जाएगा।

विज्ञापन


राज्य सरकार सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का तीन फीसदी कर्ज ही ले सकती है। इस वित्त वर्ष में सरकार ने कर्ज लेने की सीमा को 3855 करोड़ रुपये तय किया था। इसमें से करीब दो हजार करोड़ रुपये का ऋण ले लिया गया है। अब बाकी बची ऋण सीमा के तहत करीब 2800 करोड़ रुपये का कर्ज लिया जाना है।
विज्ञापन


इस पैसे को सरकार बिजली बोर्ड को देगी। हाल ही में केंद्र सरकार ने हिमाचल को उदय योजना में शामिल किया है। इस योजना में शामिल हिमाचल देश का 18वां राज्य बन गया है। इसके तहत बिजली बोर्ड को जो ऋण लेना है, उसका 75 प्रतिशत हिमाचल सरकार वहन कर रही है। बोर्ड को महज 25 फीसदी ऋण ही देना होगा। बोर्ड को जब राहत मिलेगी तो इस पर बिजली की दरें बढ़ाने का भी दबाव कम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसमिशन नुकसान को कम करेगा बिजली बोर्ड

himachal govt loan 2800 crore under UDAY Yojana

उदय योजना के तहत बिजली बोर्ड के ट्रांसमिशन को कम करने की योजना है। इसके लिए बिजली बोर्ड की ट्रांसमिशन प्रणाली को अधिक दुरुस्त किया जाएगा। इसकी लीकेज को घटाया जाएगा। वर्तमान में हिमाचल में ट्रांसमिशन नुकसान 12.75 फीसदी है। इस नुकसान को 3.5 फीसदी तक लाने का लक्ष्य होगा।

ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल सरकार लगभग 2800 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर इसे बिजली बोर्ड को देगी। इससे बिजली बोर्ड की पतली हालत सुधरेगी और जाहिर है कि इससे दरें भी नियंत्रित होंगी। आगामी समय में इससे बिजली की दरों को बढ़ाने का विद्युत बोर्ड पर दबाव नहीं होगा। जब दबाव नहीं होगा तो दरें भी तेजी से नहीं बढ़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed