फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt Listed one dozen private hospital for treatment

इलाज को एक दर्जन नए निजी अस्पताल सूचीबद्ध, यहां जानिए पूरी सूची

Mon, 23 Apr 2018 08:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 23 Apr 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
himachal govt Listed one dozen private hospital for treatment

जयराम सरकार ने सरकारी कर्मचारियोें के इलाज के लिए एक दर्जन नए निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया है। इसके लिए हिमाचल के भीतर के चार और बाहर के सात अस्पतालों को एंपैनल किया गया है। इनमें इलाज करने के बाद राज्य सरकार कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लाभ देती है।

विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक राज्य में भारद्वाज हेल्थकेयर सेंटर पंचवटी रक्कड़ कॉलोनी जिला ऊना, मैपल लीफ  अस्पताल कांगड़ा, चौहान आई हॉस्पिटल विकासनगर ऊना और गुलेरिया ईएनटी अस्पताल सिद्धबान धर्मशाला को इलाज के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

विज्ञापन

इन अस्पतालों में भी होगा इलाज

himachal govt Listed one dozen private hospital for treatment

इसी तरह राज्य से बाहर के मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एसएएस नगर मोहाली, आईवी हॉस्पिटल एसएएस नगर मोहाली, श्री गुरु हरकिशन सिंह आई अस्पताल ट्रस्ट सोहाना सेक्टर मोहाली, शर्मा आई हॉस्पिटल लेजर सेंटर जैल सिंह नगर रोपड़, पन्नू आई हॉस्पिटल रोपड़, संघा अस्पताल रोपड़ और ट्रिनिटी

अस्पताल रोपड़ को भी एंपैनल किया है। पन्नू आई हॉस्पिटल रोपड़ और संघा अस्पताल रोपड़ को ईएसआई के तहत भी सूचीबद्ध किया गया है। ईएसआई अस्पतालों में श्रमिकों का भी उपचार किया जा सकता है। नंदा अस्पताल ऊना को भी ईएसआई के तहत सूचीबद्ध किया गया है।

अब राज्य के भीतर 93 और बाहर 42 निजी अस्पतालों में होगा इलाज 

himachal govt Listed one dozen private hospital for treatment

राज्य के भीतर सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की संख्या अब बढ़कर 93 हो गई है। राज्य से बाहर के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की संख्या 42 हो गई है। इनमें मेदांता गुड़गांव समेत कई महत्वपूर्ण अस्पताल हैं।

ईएसआई के तहत अब तक सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की संख्या 16 हो गई है। एम्स नई दिल्ली, पीजीआई चंडीगढ़ समेत हिमाचल से बाहर के24 बडे़ सरकारी अस्पताल पहले से ही कर्मचारियों के इलाज को सूचीबद्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed