{"_id":"59c9fb314f1c1b72548b4777","slug":"himachal-govt-lift-ban-from-taxi-permit","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आते ही सरकार ने टैक्सी परमिटों को लेकर लिया ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आते ही सरकार ने टैक्सी परमिटों को लेकर लिया ये फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव आते ही प्रदेश सरकार ने टैक्सी परमिटों से रोक हटा दी है। करीब डेढ़ साल पहले ज्यादा गाड़ियां और पार्किंग की कमी बताकर सरकार ने नए परमिट देना बंद कर दिए थे।
विज्ञापन
बेरोजगारों और टैक्सी चालकों को खुश करने के लिए सरकार ने अब परमिट के लंबित आवेदनों को मंजूरी दे दी है। जिला कुल्लू को सर्वाधिक 385, ऊना और बद्दी को सबसे कम 5 और 1 परमिट मिला है। प्रदेश सरकार ने परमिट की सूची संबंधित आरटीओ को भेज दी है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि हिमाचल में टैक्सी परमिट जारी किए गए हैं। इसमें 4 प्लस 1 और 6 प्लस 1 शामिल है। अब बेरोजगार टैक्सी चलाकर अपनी रोजी-रोटी चला सकेंगे। बाली ने बताया कि लंबे समय से यह मामला लटका हुआ था। विभाग को इसे निपटाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 6 प्लस 1 के 103, 4 प्लस 1 के एक हजार से ज्यादा परमिट दिए गए हैं। कुछ टैक्सी चालकों को ऑल इंडिया जबकि अधिकतर चालकों को हिमाचल में ही टैक्सी चलाने का परमिट दिया गया है।
किस जिले को कितने परमिट
4 प्लस 1
चंबा - 76, बिलासपुर - 28, कांगड़ा - 134, कुल्लू - 357, हमीरपुर - 28, मंडी - 108, शिमला - 205, सोलन - 55, ऊना - 5
6 प्लस 1
चंबा - 6, बिलासपुर - 6, कांगड़ा - 17, कुल्लू - 28, हमीरपुर - 4, मंडी - 8, बद्दी नालागढ़ - 1, सिरमौर - 10, शिमला - 7, सोलन - 14, ऊना - 2